फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Pulses and coarse cereal species testing

दलहन एवं मोटे अनाजों की प्रजातियों का परीक्षण

Tue, 31 Aug 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Pulses and coarse cereal species testing
चित्रकूट। ग्राम बंदरकोल में कृषि विज्ञान केंद्र गनीवां की ओर से वैश्विक पर्यावरण सुविधा परियोजना के तहत बुंदेलखंड के लिए उपयुक्त प्रजातियों का परीक्षण किया गया। खरीफ की फसलें उड़द, मूंग, मोठ, तिल, अरहर, सावा, कुटकी, कोदो की कुल 42 प्रजातियों का परीक्षण किया गया। राजस्थान की फसल मोठ की चार प्रजातियों के परीक्षण में अच्छे परिणाम सामने आए हैं। मोठ पश्चिमी राजस्थान में उगाई जाने वाली दलहनी फसल है। इसमें सूखा सहन करने की क्षमता अन्य दलहन फसलों की अपेक्षा अधिक होती है। इसकी जड़ें अधिक गहराई तक जाकर भूमि से नमी प्राप्त कर लेती हैं। दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन, कोषाध्यक्ष वसंत पंडित, उप महाप्रबंधक डा. अनिल जायसवाल, अभियंता राजेश त्रिपाठी, वीरेंद्र सिंह, नागा राघवेंद्र दास, राम प्रकाश शर्मा ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed