फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   pulis ne muthabhed kar do inaamee badamaash pakade

पुलिस ने मुठभेड़ कर दो इनामी बदमाश पकड़े

Mon, 13 Jul 2020 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
pulis ne muthabhed kar do inaamee badamaash pakade
मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश शिवचरण और अर्जुन रैदास। - फोटो : CHITRAKUTT
पहाड़ी(चित्रकूट)।ऑपरेशन क्लीन के तहतलगातार दूसरे दिन सोमवार को पहाड़ी थाना पुलिस ने मुठभेड़ कर दो इनामी बदमाशों को दबोचा है। इन पर व्यापारी की हत्या का आरोप है। घेराबंदी के दौरान दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस ने इनसे तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम है। वहीं रविवार सुबह बहिलपुरवा थाना पुलिस ने ओहन बांध के पास मुठभेड़ में इनामी डाकू मंजू उर्फ सुशील पटेल को पकड़ा था।
विज्ञापन

पहाड़ी थाना प्रभारी निरीक्षक सुशीलचंद्र शर्मा को मुखबिर ने सूचना दी कि 2012 में व्यवसायी की हत्या कर ट्रैक्टर-ट्राली लूट कर ले जाने वाले बदमाश साईंपुर होते हुए भैसोंधा की ओर जाने वाले हैं। इस पर प्रभारी निरीक्षक ने टीमों के साथ रमयापुर तिराहे पर सड़क के दोनों ओर घेराबंदी कर दी। कुछ देर बाद एक ट्रैक्टर आता दिखाई दिया। इस पर दो लोग बैठे थे। ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास करने पर इस पर सवार बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस पार्टी पर फ ायर कर दिया। फायर से बचते हुए पुलिस पार्टी ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों ने अपने नाम शिवचरन उर्फ होंडा पुत्र हीरालाल निवासी भैसोंधा थाना भरतकूप व अर्जुन रैदास पुत्र श्रीपत रैदास निवासी तौरा थाना पहाड़ी बताए। इनके कब्जे से दो तमंचे और छह कारतूस मिले हैं।
विज्ञापन

आठ साल पहले हत्या कर लूटा था ट्रैक्टर, नाम बदलकर की शादी
चित्रकूट। पकड़े गए दोनों बदमाश बेहद शातिर हैं। नाम व जाति बदलकर दूसरे जिले में शादी कर ली है। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बताया कि आरोपियों से ट्रैक्टर के संबंध में कड़ाई से पूछताछ की गई। इन्होंने बताया कि 2012 में ग्राम तौरा के पास से जयकुमार केसरवानी पुत्र गनपत केसरवानी निवासी प्रयागराज रोड थाना कोतवाली कर्वी की हथौड़ा मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद ट्रैक्टर लूटकर भाग गए थे। इनसे लूटा गया पावर ट्रैक ट्रैक्टर यूपी 96 सी 0292 मिला है। वर्ष 2012 में जयकुमार केसरवानी की निर्मम हत्या और लूट के संबंध में थाना पहाड़ी में मामला दर्ज है। घटना के बाद से दोनों फरार थे। पुलिस अधीक्षक ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। शिवचरन उर्फ होंडा ने अपना नाम बदलकर सूरज गुप्ता कर लिया था। अर्जुन रैदास अर्जुन गुप्ता बन गया। दोनों जनपद से बाहर रहने लगे थे। दोनों ने गोरखपुर में गुप्ता परिवार की लड़कियों से शादी कर ली थी। यह गोरखपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, प्रयागराज आदि जनपदों में रहतेे हैं। पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक टीकाराम वर्मा, एसआई राजेश कुमार, पुष्पराज सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, आरक्षी मुकुल नामदेव, प्रमोद कुमार, पंकज यादव, मधूसूदन पाठक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed