फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   proposal to increase sub station capacity

उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाने का प्रस्ताव

Sun, 08 Feb 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट Updated Sun, 08 Feb 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन

ओवरलोडिंग, फाल्ट और अन्य समस्याओं के चलते जिले में बाधित रहने वाली विद्युत आपूर्ति में सुधार होने की उम्मीद है। कई उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाने के लिए अधिशासी अभियंता विद्युत सुनील चंद्र ने एमडी आगरा को पत्र भेजा है। इसमें कई जगह नया उपकेंद्र बनाने का प्रस्ताव भी शामिल है। इनके मंजूर होते ही काफी हद तक जिले में बिजली किल्लत दूर हो जाएगी।

विज्ञापन


आगरा एमडी को भेजे पत्र में 33/11 केवी उपकेंद्र भरतकूप की क्षमता पांच एमवीए से दस एमवीए करने की जरूरत बताई गई है। वहीं उपकेंद्र राजापुर में पांच एमवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाने, पहाड़ी में पांच से दस एमवीए तक ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि, मऊ में पांच से आठ एमवीए तक ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि और सरधुवा में तीन से पांच एमवीए के एक और तीन से आठ एमवीए के एक ट्रांसफार्मर लगाने का प्रस्ताव शामिल है।
विज्ञापन


इसके अलावा बनकट में 10 से 16 एमवीए और आठ से 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि की आवश्यकता बताई गई है। जबकि रानीपुर भट्ट, बोड़ी पोखरी, न्यू कलेक्ट्रेट, कसहाई, भौंरी, चिल्लीमल में यथास्थिति रखने की बात कही है। अगर इन प्रस्तावों को मंजूरी मिल गई तो काफी हद तक ओवरलोडिंग और फाल्ट की समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां बन सकते नए उपकेंद्र
एक्सईएन ने एमडी को भेजे पत्र में कुछ नए उपकेंद्र बनाने के प्रस्ताव भी भेजे हैं। इनमें भौैंरी, कैलहा, हन्ना बिनैका, पियरिया माफी, मारकुंडी, राजापुर शामिल हैं। इनमें से भौरी, कैलहा, हन्ना बिनैका और पियरिया माफी में जमीन भी उपलब्ध है।  


कच्ची शराब बरामद, तीन मामले दर्ज
चित्रकूट। अवैध रूप से बनाई जा रही शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने कर्वी और मऊ के विभिन्न इलाकों में छापा मारा। जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सोनकर ने बताया कि मऊ के गांवों सेसा, तिलौली और कर्वी के चकला पुरवा, रसिन में छापे मारकर 12 पव्वे, चार लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed