{"_id":"64e4eeef043c55ae450e04e6","slug":"promote-different-varieties-and-improved-seeds-of-sri-anna-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-1131-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: श्रीअन्न की विभिन्न किस्मों व उन्नत बीजों को दें बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: श्रीअन्न की विभिन्न किस्मों व उन्नत बीजों को दें बढ़ावा
Tue, 22 Aug 2023 10:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Tue, 22 Aug 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
खोही (चित्रकूट)। राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के सीईओ वेदमणि तिवारी ने दीन दयाल शोध संस्थान परिसर में चल रही व्यावसायिक प्रशिक्षण की गतिविधियों का निरीक्षण किया। प्रशिक्षक व प्रशिक्षुओं से बातचीत की। मोटे अनाज व उन्नत बीजों की जानकारी ली और इसे बढ़ावा दिए जाने की बात कही।
सीईओ ने कौशल विकास मंत्रालय की टीम के साथ नवोन्मेषी कौशल विकास की दृष्टि से दीन दयाल शोध संस्थान के सभी प्रकल्पों का निरीक्षण किया। उन्होंने मझगवां के कृषि विज्ञान केंद्र में पोषक अनाज श्रीअन्न की विभिन्न किस्मों व उन्नत बीजों की जानकारी ली।
उद्यमिता विद्यापीठ में उत्पादन की सह प्रशिक्षण इकाईयों का भ्रमण कर यहां संचालित प्रशिक्षण को देखा। गुरुकुल संकुल का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि नेशनल स्किल डेवलपमेंट कारपोरेशन डीआरआई के साथ मिलकर नवोन्मेषी कौशल विकास हस्तक्षेप विकसित करेगा।
विज्ञापन
इस मौके पर डीआरआई के संगठन सचिव अभय महाजन, बसंत पंडित, डॉ. अनिल जायसवाल, डॉ. मिलिंद देवगांवकर, डॉ. अशोक पांडेय, सीमा पांडेय, राजेंंद्र सिंह, हरीराम सोनी, राजेश कुमार, मनोज सैनी, डॉ. वरुण गुप्ता, संजय दुबे व अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।