{"_id":"66e8866d8ed469ed3e0ac0c4","slug":"program-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-109570-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: श्रीकृष्ण को कराया जल विहार, किया तुलादान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: श्रीकृष्ण को कराया जल विहार, किया तुलादान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। भगवान श्रीकृष्ण के जल विहार उत्सव में शोभा यात्रा निकाली गयी। मंदाकिनी में जल विहार के बाद भगवान को उबटन लगाकर स्नान कराया गया। साथ ही श्रीकृष्ण मंडल की ओर से तुलादान कार्यक्रम किया गया।
शोभायात्रा की अगुवाई कर रहे पं नारायण दत्त त्रिपाठी ने बताया कि मंगल उत्सव की 50वीं वर्षगांठ है। शृंगार आरती एवं राजभोग के बाद जल विहार शोभायात्रा निकाली गयी। शोभा यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई रामघाट पहुंची। रास्ते में जगह जगह भक्तों को मिठाई व शीतल पानी दुकानदारों ने पिलाया।
नौका में भगवान को जल विहार कराया गया व अन्य नौकाओं में भजन गाते श्रद्धालु मौजूद रहे। इसके बाद शंकर बाजार स्थित कुटीर में भगवान को उबटन लगाकर बाल भोग कराया गया फिर दिव्य तुलादान हुआ। तुलादान में चढ़ाया गया प्रसाद भक्तों को बांटा गया।
विज्ञापन
इस मौके पर भागवत पीठ के संस्थापक आचार्य नवलेश दीक्षित, भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी, समाजसेवी कमलेश कुमार मिश्र, विनोद मिश्र, रामविशाल सोनी, गुड्डन दुबे आदि मौजूद रहे।