फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Private doctor accused of wrong treatment

Chitrakoot News: प्राइवेट चिकित्सक पर गलत इलाज का आरोप

Mon, 20 Jan 2025 01:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Private doctor accused of wrong treatment
मानिकपुर (चित्रकूट)। मारकुंडी थाना क्षेत्र के किहुंनिया गांव में एक निजी चिकित्सक से इलाज के बाद युवक की मौत हो गई। परिजनों ने प्राइवेट चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही बरतने व गलत दवा देने का आरोप लगाया। यह भी कहा कि बिना पंजीयन के यह क्लीनिक चला रहे थे। मृतक के पिता की तहरीर पर प्राइवेट चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने प्राइवेट चिकित्सक को हिरासत में भी ले लिया है।
विज्ञापन

किहुंनिया गांव के डीपूपुरवा निवासी घनश्याम गौतम ने बताया कि रविवार की सुबह उसके इकलौते पुत्र राकेश गौतम के सीने व पेट में दर्द होने लगा। इस पर परिजन उसे लेकर गांव के पास क्लीनिक चलाने वाले प्राइवेट चिकित्सक डॉ. पंकज राय के पास लेकर गये। बताया कि दो इंजेक्शन लगाकर कुछ दवा दी। घर में दवा खाने के बाद दर्द और ज्यादा बढग़या। इस पर प्राइवेट चिकित्सक को फोन कर बताया तो उन्होंने कोई सलाह नहींदी और बुलाने के बादभी घर नहीं आये। इसके बाद फोन स्विच ऑफ कर लिया। उधर राकेश की तबीयत ज्यादा बिगडऩे पर परिजन उसे इलाज के लिए मानिकपुर लाने की तैयारी कर रहे थ लेकिन इसी बीच उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद परिजनों ने गांव के प्राइवेट चिकित्सक पर गलत इलाज करने का आरोप लगाकर मारकुंडी थाने पहुंचे। उधर जानकारी मिलते ही क्लीनिक बंद कर प्राइवेट चिकित्सक गांव से कहंीं चला गया। ग्रामीणों ने थाने में आरोपी प्राइवेट चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। थाना प्रभारी शिवआसरे ने बताया कि प्राइवेट चिकित्सक डॉ. पंकज राय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर हिरासत में लिया गया है। उनसे पूूछताछ की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। सीएमओ डॉ. भूपेश द्विवेदी ने बताया कि मामले की पूरी जानकारी नहीं मिली है। प्रथम जानकारी के अनुसार प्राइवेट चिकित्सक का पंजीयन पुराना हो गया था। पूरी जानकारी के लिए जांच टीम मौके पर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed