{"_id":"5da0d1ea8ebc3e01783427e1","slug":"principal-son-and-bsf-jawan-selected-in-pcs-chitrakutt-news-knp5190905141","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पुत्र व बीएसएफ जवान का पीसीएस में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान पुत्र व बीएसएफ जवान का पीसीएस में चयन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। बरगढ़ की प्रधान शकुनदेवी के पुत्र और चकौंध के शिक्षक के पुत्र बीएसएफ जवान का पीसीएस में चयन हुआ है। इसकी जानकारी होते ही शुभचिंतकों ने घरों में जाकर मिठाई खिलाकर सबका मुंह मीठा कराया।
बरगढ़ की प्रधान शकुनदेवी के पांचवें पुत्र दिलीप कुमार केशरवानी का वाणिज्यकर अधिकारी पद पर चयन हुआ है। बृहस्पतिवार को पीसीएस का परिणाम निकलने के बाद शुक्रवार की सुबह से ही उनके घर में शुभचिंतकों की भीड़ है। दिलीप के चौथे नंबर के भाई प्रकाश केशरवानी गांव में समाजसेवा व प्रधान के प्रतिनिधि के रूप में काम करते हैं। उनके सहपाठी रितेश केशरवानी ने बताया कि दिलीप कक्षा पांच तक गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ने के बाद इंटर तक की शिक्षा राजकीय इंटर कालेज बरगढ़ से प्राप्त की। इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बीए कर पुणे से एमबीए किया। उनकी बैंक में नौकरी लगी लेकिन ज्वाइन नहीं किया। इसके बाद वह अपने बडे़ भाई विकास केशरवानी के साथ नोयडा में रहकर सिविल परीक्षा की तैयारी कर रहे थे।
इसी क्रम में सदर ब्लाक क्षेत्र के चकौंध गांव निवासी हाल मुकाम द्वारिकापुरी कर्वी शिक्षक नवल किशोर मिश्रा के पुत्र मृत्युंजय नारायण मिश्रा का भी पीसीएस में चयन होने पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। मृत्युंजय वर्तमान में बीएसएफ में असिस्टेंट कमांडेड हैं वह रायगंज बंगाल में तैनात हैं। उनके पिता तुलसी इंटर कालेज राजापुर में प्रवक्ता हैं इनके बाबा श्याम नारायण मिश्रा भी इसी कालेज में प्रधानाचार्य थे। मृत्युंजय की कक्षा 10 तक की शिक्षा कर्वी में इंटरमीडिएट कानपुर से पास किया। इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीएएमए किया। फरवरी 2016 में उनकी बीएसएफ में नौकरी लगी। मां प्रेमादेवी गृहिणी हैं और बहन संविदा शिक्षक हैं।