फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Prime Minister's Safe Motherhood Campaign Day celebrated in Chitrakoot

चित्रकूट में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस मनाया

Mon, 09 Nov 2020 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister's Safe Motherhood Campaign Day celebrated in Chitrakoot
चित्रकूट। जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस मनाया गया। इसमें गर्भवती महिलाओं की जांच कर सुरक्षित प्रसव के लिए सलाह दी गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार यादव ने बताया कि गर्भवती महिला प्रसव के लिए केन्द्रों पर आ रही हैं। यह शुभ संकेत है।
विज्ञापन

संस्थागत प्रसव निश्चित तौर पर जच्चा और बच्चा के लिए अच्छा है। विभाग के लगातार प्रयास से जनसामान्य में चेतना आई है। हर माह की 9 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के आयोजन का मकसद है खतरों से मातृ एवं शिशु को बचाया जा सके है। उधर मानिकपुर में पोषण अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर में सोमवार को पोषण वाटिका का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार यादव ने किया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस पर आई गर्भवती महिलाओं को पौधा दिखाते हुए सब्जियों से मिलने वाले पौष्टिक तत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को स्वयं के साथ उसके गर्भ में पल रहे शिशु को भी आहार कि जरूरत होती है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को अतिरिक्त व पौष्टिक आहार की जरूरत है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed