{"_id":"5f7a0c668ebc3e9b917472fa","slug":"prime-minister-calls-up-jagadguru-s-condition-chitrakutt-news-knp586529816","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट : प्रधानमंत्री ने फोन कर जाना जगद्गुरु का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट : प्रधानमंत्री ने फोन कर जाना जगद्गुरु का हाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पद्मविभूषण स्वामी जगद्गुरु रामभद्राचार्य को फोन कर उनके स्वास्थ्य का हालचाल लिया। जगद्गुरु के उत्तराधिकारी आचार्य रामचंद्र दास ने बताया कि शाम साढे़ पांच बजे प्रधानमंत्री ने जगद्गुरु से स्वास्थ्य की जानकारी ली।
इस दौरान उन्होंने जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय की प्रगति के संबंध में चर्चा की। जगद्गुरु ने वैश्विक महामारी के दौरान प्रधानमंत्री के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की और उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का आशीर्वाद दिया। साथ ही पीएम मोदी को चित्रकूट आने का न्योता भी दिया।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतवर्ष में स्वच्छता अभियान में जगद्गुरु रामभद्राचार्य को अपने नवरत्नों में शामिल किया था। सितंबर में जगद्गुरु कोरोना पॉजिटिव होने पर पीजीआई लखनऊ में भर्ती किए गए थे। कोेरोना से जंग जीतकर दस दिन पहले ही वह चित्रकूट के कांच मंदिर प्रमोदवन स्थित आवास लौटे हैं।