फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Prepare for Gram Panchayat elections by strengthening the organization

संगठन को मजबूत कर ग्राम पंचायत चुनाव की करें तैयारी

Sat, 12 Dec 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Prepare for Gram Panchayat elections by strengthening the organization
बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी। - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव ने शनिवार को पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने के लिए काम करने को प्रेरित किया गया। साथ ही पंचायत चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को जिताने का प्रयास करने को कहा गया।
विज्ञापन

बैठक में राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि सभी लोग मिलकर संगठन को मजबूत कर ग्राम पंचायत चुनाव एवं 2022 के विधान सभा चुनावों की तैयारी करें। कहा कि दिल्ली की सड़कों पर किसानों द्वारा प्रदर्शन किए जाने के बाद भी सरकार नहीं जाग रही है।
विज्ञापन

जिला प्रभारी/राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित व प्रदेश सचिव अखिलेश शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता किसानों के साथ है। इसके बाद पहाड़ी ब्लॉक के सरधुआ न्याय पंचायत की बैठक ग्राम पंचायत महुआ गांव में ब्लॉक अध्यक्ष कामता द्विवेदी की अध्यक्षता में हुई। संचालन विनय सिंह चौहान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्याय पंचायत बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर संगठन को गांव-गांव में खड़ा किया जाएगा। जो पदाधिकारी पार्टी के लिए कार्य करेगा, उसी को आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा। प्रदेश सचिव ने कहा कि सभी लोग जनपद में संगठन को मजबूत करने का काम करें।

जिलाध्यक्ष कुशल पटेल ने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। बैठक में पुष्पेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष रंजना पांडेय, अवधेश करवरिया, विजय मणि त्रिपाठी, पवन रजक, यमुना शुक्ला, भगवान दीन समदरिया, विपिन पांडेय प्रभाकर दुबे, ब्लॉक अध्यक्ष मऊ लवकुश केसरवानी, ब्लॉक अध्यक्ष मानिकपुर चुनबाद राकेश वर्मा, अवध बिहारी तिवारी, कृष्णराज सिंह, रवेंद्र गौतम, नीरु गुप्ता, दीनबंधु पांड,े नरेंद्र मिश्रा, नरेश सचान, भोला नामदेव व हरीश चंद्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed