{"_id":"61058c368ebc3e09263273ae","slug":"preparation-for-mass-vaccination-in-the-district-chitrakoot-news-knp643557811","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में तीन अगस्त को वृहद कोविड टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में तीन अगस्त को वृहद कोविड टीकाकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। प्रदेश सरकार के निर्देश पर तीन अगस्त मंगलवार को वृहद स्तर पर कोविड-19 टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। जिला मुख्यालय सहित सभी ब्लॉक के कई स्थानों पर लोगों को टीके लगाए जाएंगे। टीकाकरण केंद्रों पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर लोग टीका लगवाकर अभियान को सफल बनाएं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भूपेश द्विवेदी ने बताया कि शासन के निर्देश पर तीन अगस्त को बड़े पैमाने पर कोविड-19 टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। जिला मुख्यालय सहित सभी ब्लॉक स्तर पर कई स्थानों पर टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। सीएमओ ने बताया कि कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर इस अभियान को चलाया जा रहा है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर कोविड-19 का टीका लगवाकर कोविड-19 संक्त्रस्मण से खुद सुरक्षित रहने के साथ दूसरे को सुरक्षित रखने में सहयोग करें। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ इम्तियाज अहमद ने बताया कि जिला मुख्यालय पर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कर्वी, संयुक्त जिला अस्पताल सोनेपुर, प्राथमिक विद्यालय इस्लामिया तरौंहा, कंपोजिट स्कूल तरौंहा, चित्रकूट इंटर कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय नया बाजार बलदऊगंज, जनसेवा इंटर कॉलेज शंकर बाजार, राजर्षि टंडन जूनियर हाई स्कूल नगर पालिका, कंपोजिट स्कूल नया बाजार ट्रैफिक चौराहा, कंपोजिट स्कूल सीतापुर रामघाट, सेठ राधा कृष्ण पोद्दार इंटर कॉलेज सीतापुर पर वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए हैं। इसके साथ एक मोबाइल वैक्सीनेशन टीम भी तैनात की गई है। सहायक जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ मुकेश पहाड़ी ने बताया कि मानिकपुर, पहाड़ी, मऊ, रामनगर और कर्वी में से प्रत्येक ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले 60 से 70 विद्यालयों में वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए हैं। जहां पर वृहद पैमाने पर लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया जाएगा।