{"_id":"6176f708ed93057be375edd2","slug":"preparation-for-lamp-donation-in-dharmanagari-settled-between-up-mp-chitrakoot-news-knp6603689183","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी एमपी के बीच बसी धर्मनगरी में दीपदान की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी एमपी के बीच बसी धर्मनगरी में दीपदान की तैयारी
विज्ञापन
फोटो-6- दीवाली मेले में धर्मनगरी क्षेत्र में व्यवस्थाओं को लेकर यूपी चित्रकूट व एमपी सतना के अधिक?
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। धर्मनगरी चित्रकूट में दीपावली पर्व पर मेला और दीपदान की तैयारी में प्रशासन जुट गया है। यूपी से चित्रकूट व एमपी से सतना के पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने बैठक कर संयुक्त कार्ययोजना बनाई। जिसमें सुरक्षा, स्वास्थ्य, प्रकाश व्यवस्था, सफाई, वाहन पार्किंग समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। संभावित भीड़ को देखते हुए कोविड गाइड लाइन का विशेष पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए दोनों प्रदेशों से तीन हजार सुरक्षाकर्मी प्रमुख स्थानों पर तैनात होंगे।
सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल, एसपी धवल जायसवाल, अपर जिलाधिकारी (सतना मप्र ) राजेश शाही, एएसपी (सतना मप्र ) एसके जैन की मौजूदगी में धनतेरस, दीपावली मेला, भैया दूज पर्व को सकुशल कराए जाने से संबंधित अन्य जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक हुई।
डीएम चित्रकूट ने किसी भी दशा में कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन कराने के निर्देश दिए। मास्क लगाना अनिवार्य है। दोनों जिले के अधिकारी यह सुनिश्चित कर लें कि सभी विभाग आपस में तालमेल बनाएं। नाव व दुकानों में पूजन सामग्री की दर अवश्य अंकित करें। हनुमान धारा की तरफ पार्किंग की व्यवस्था रहे।
विज्ञापन
चित्रकूट यूपी मेला क्षेत्र को नौ जोन, 18 सेक्टर में विभाजित किया गया है सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। सीएमओ स्वास्थ्य सेवाओं के साथ एंबुलेंस आदि व्यवस्थाएं करेंगे। नगर पालिका परिषद कर्वी को पूरे मेला क्षेत्र में साफ-सफाई निरंतर कराने व परिक्रमा को दोनों तरफ के अधिकारी तीन बार सफाई अवश्य कराएं।
बैठक में अपर जिला अधिकारी नमामि गंगे सुनंदू सुधाकरण, अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार राय, उप जिलाधिकारी मझगवां सतना पी एस त्रिपाठी, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर शीतला प्रसाद पांडेय सहित चित्रकूट जनपद व सतना मध्य प्रदेश के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।