फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Prasad was not allowed to be offered in the temple, beaten up for protesting

मंदिर में नहीं चढ़ाने दिया प्रसाद, विरोध करने पर पीटा

Thu, 07 Oct 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Prasad was not allowed to be offered in the temple, beaten up for protesting
पहाड़ी (चित्रकूट)। कस्बे के अशोह गांव स्थित एक मंदिर मेें प्रसाद चढ़ाने गए एक जाति के युवक को वहां मौजूद दो युवकों ने प्रसाद चढ़ाने से रोक दिया। विरोध करने पर पीटा। युवक ने थाने में तहरीर दी है। मामले में हंगामा होने पर दोनों पक्ष से सैकड़ों लोग थाने पहुंचे हैं। समझाते की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

पहाड़ी कस्बा निवासी गनेशी लाल पुत्र बंसत लाल ने बताया कि मंगलवार की शाम को अशोह गांव के पास स्थित एक हनुमान मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के लिए गया था। मंदिर में पहले से दो युवक मौजूद थे। आरोप लगाया कि दोनों ने उसे प्रसाद नहीं चढ़ाने दिया।
विज्ञापन

कहा कि तुम्हारा प्रसाद मंदिर में चढ़ाने नहीं दिया जाएगा। युवक ने जब इसका विरोध किया तो दोनों आरोपियों ने उसे पीटकर भगा दिया। पिटे युवक गनेशी ने बताया कि घटना के दिन ही पोर्टल के माध्यम से भी पुलिस को तहरीर दी गई थी। जिस पर कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण बुधवार को वह थाने में तहरीर लेकर पहुंचा। थानाध्यक्ष रामाश्रय यादव ने बताया कि उनको बुधवार को तहरीर मिली है। इस मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed