{"_id":"372a786fe9bcdfb3bbe4cf44a028e986","slug":"pramuki-waved-the-banner-of-sp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमुखी में लहराया सपा का परचम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमुखी में लहराया सपा का परचम
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Thu, 11 Feb 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा करने के बाद सपा ने जिले के पांचों ब्लाक प्रमुख पद पर भी अपना दबदबा बनाए रखा। पहाड़ी ब्लाक की सीट निर्विरोध जीतने के बाद बुधवार को अन्य चारों ब्लाकों में प्रमुख पद के लिए हुए चुनाव में भी सपा का ही परचम लहराया।
प्रेरक्ष सुरेंद्र राम के साथ जिलाधिकारी नीलम अहलावत, पुलिस अधीक्षक केके चौधरी ने मंगलवार को ही सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया था। बुधवार को चुस्त व्यवस्था के बीच मऊ, मानिकपुर, रामनगर व सदर ब्लाक कर्वी में प्रमुख पद के लिए मतदान शुरू हुआ। सभी मतदान केंद्राें पर मतदान की बेहद धीमी शुरूआत रही।
दोपहर तक पचास प्रतिशत तक मतदान हो चुका था। दोपहर दो बजे के बाद अचानक मतदान में तेजी आई और सभी मतदान स्थलों पर बीडीसी व उनके राइटर की लाइन लग गई। पुलिस अधिकारियों ने प्रमाण पत्र से फोटो का मिलान कर बीडीसी को मतदान केंद्र के अंदर जाने दिया। लगभग सभी स्थानों पर शत प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के बाद डीएम व एसपी ने मतगणना स्थल पर सुरक्षा की जानकारी ली। तीन बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच सभी ब्लाक परिसर में मतगणना शुरू हुई। लगभग आधे घंटे के अंदर ही सभी परिणाम घोषित हो गए। सबसे पहले रामनगर का परिणाम आया। जिसमें सपा के बालमुकुंद पांडेय ने पांच मतों से भाजपा समर्थित सरोज देवी को हराया।
विज्ञापन
इसके बाद मऊ, मानिकपुर व सदर ब्लाक कर्वी का भी परिणाम घोषित हुए। मऊ ब्लाक में सपा के शिवकांत त्रिपाठी ने भागवत द्विवेदी को 12 वोट से व मानिकपुर के सोनू देवी ने सुलेखा को दस मत से और सदर ब्लाक कर्वी में सपा के चंद्र किशोर पटेल ने गुलाब सिंह पटेल को 40 मतों से पराजित किया। देर शाम को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिलाधिकारी नीलम अहलावत ने सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र दिए। मालूम हो कि पहाड़ी की रेखा देवी यादव निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी थी। ऐसे में जिले के पांचों ब्लाक पर सपा का कब्जा रहा।