फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Power protected crime increased under BJP rule

भाजपा शासन में सत्ता संरक्षित अपराध बढ़ा

Thu, 19 Aug 2021 07:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 07:11 PM IST
विज्ञापन
Power protected crime increased under BJP rule
फोटो-6- सपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधन करते मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के प्रदेश सचिव नीरज ? - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव नीरज द्विवेदी ने मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में यूथ नेताओं एवं पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर वोट बढ़ाने का काम चुनाव आयोग चला रहा है। इस कारण हर बूथ पर युवा पैनी नजर बनाएं। 18 वर्ष आयु पूरी कर चुके बालक और बालिकाओं का नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं। दावा किया कि पूरे प्रदेश में सपा की लहर है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से प्रदेश की जनता दुखी है भाजपा सरकार भगवान राम की कर्मभूमि चित्रकूट में विकास के नाम पर एक भी पत्थर नहीं लगवा पाई है। इनका श्री राम प्रेम ढोंग है और वोट तक सीमित है। जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव ने कहा भाजपा सरकार को लोकतंत्र और संविधान पर भरोसा नहीं है।
विज्ञापन

प्रदेश में सत्ता संरक्षित अपराध चरम पर है। बैठक की अध्यक्षता मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष निजाम सिद्दीकी व संचालन जिला महासचिव भैरो पटेल ने किया। फराज खान, गुलाब खां, अमर सिंह पटेल, आशुतोष अग्रहरि ,सुभाष पटेल, अनिल प्रधान, महेंद्र यादव ,विजय सिंह, मुकेश तिवारी, गोविंद तिवारी, नारायण उपाध्याय, अमरजीत पाल, सोहन निषाद, विनोद रैकवार, लवकुश यादव ,उमाकांत यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed