फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Power failure in 70 villages on second day as well

दूसरे दिन भी 70 गांवों की बिजली गुल

Tue, 24 May 2022 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Power failure in 70 villages on second day as well
फोटो-3- बिजली गुल होने के बाद विद्युत उपकेंद्र में मरम्मत के काम में जुटे कर्मचारी। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। लगातार दो दिन आई आंधी से गिरे पेड़ व खंभों से जिले में बिजली व पानी की व्यवस्था दूसरे दिन भी धड़ाम रही। 70 से अधिक गांवों में बिजली व पानी की आपूर्ति बंद है। शहर सहित कुछ स्थानों पर बिजली की आपूर्ति मंगलवार की शाम को चालू हो गई है।
विज्ञापन

जिले में रविवार व सोमवार को आई आंधी से पेड़ व खंभे गिर गए थे। कई स्थानों पर तार टूट गए। जिला मुख्यालय के पास स्थित रानीपुर गांव स्थित पॉवर हाउस, पहाड़ी क्षेत्र के लोढ़वारा गांव स्थित पॉवर हाउस सहित सरैंया में स्थित पॉवर हाउस की 11 हजार पावर लाइन सहित कई अन्य स्थानों पर तार टूट जाने से शिवरामपुर, भरतकूप, मानिकपुर, राजापुर, मऊ, पहाड़ी, सहित अन्य क्षेत्र के गांवों में बिजली आपूर्ति बंद है। इससे पेयजल आपूर्ति भी बंद हो गई है। लोग हैंडपंप से पानी भरने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

इन गांवों में आपूर्ति ठप
शिवरापुर क्षेत्र के खोही, संग्रामपुर, बालापुरमाफी, जगन्नाथवासी, भरतकूप क्षेत्र के मानपुर, सिलखोरी, रसिन, कल्याणपुर, पहाड़ी क्षेत्र के परसौंजा, प्रसिद्धपुर, पनौटी, नांदी, कलवालिया। राजापुर क्षेत्र के सरधुवा, चिल्लीराकस, भदेदू, छीबो, भभेट, मानिकपुर क्षेत्र के अमचुर नेरवा, मऊ गुरदरी, चुरेह केसरूवा, टिकरी, गढ़चपा, सकरौहा, गिदुरहा, गढ़चपा, रानीपुर, हरदीकलला, मनगवा, धुनावा, मारकुंडी, किहुनिया, मऊ क्षेत्र के मुरका, अहिरी, गढ़वा, परियारी आदि गांवों में बिजली की आपूर्ति बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी मरम्मत कार्य में जुटे
बिजली की आपूर्ति शुरू करने के लिए दिन रात कर्मचारी लगे हैं। अधिकतर गांवों में आपूर्ति शुरू कर दी गई है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता आरएस मिश्र ने बताया कि जिन क्षेत्रों में पेयजल की अधिक समस्या है, वहां टैंकर के माध्यम से पानी की सप्लाई की जा रही है। बिजली की आपूर्ति के कारण नलकूप बंद होने से पानी की आपूर्ति बाधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed