{"_id":"a876773d1fd4ddf8004a5f48237b3d45","slug":"power-cuts-anger-burst-on-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती पर फूटा गुस्सा
अमर उजाला ब्यूरो चित्रकूट
Updated Thu, 10 Sep 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से परेशान लोगों
विज्ञापन
ने गुरुवार को राजापुर- कर्वी मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक
आवागमन ठप रहा।
वहीं, लोगों का गुस्सा देख कर्मचारी उपकेंद्र में ताला डालकर भाग निकले। हंगामे की सूचना पर फोर्स के साथ एसआई शरद पटेल और शेषमणि त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। समस्या के निस्तारण के आश्वासन पर लोग शांत हुए।
राजापुर और मऊ में बीते दिनों लोगों ने जाम लगाकर बिजली व्यवस्था की बदहाली पर नाराजगी जताई थी। गुरुवार को राजापुर के ग्रामीण इलाकों के उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पहुंचकर नारेबाजी शुरू कर दी।
लगभग 11 बजे इन लोगों ने कर्वी - राजापुर मार्ग पर धरने पर बैठ गए। इससे दोनों तरफ आवागमन ठप हो गया। बवाल की सूचना पर थाना राजापुर से एसआई शरद पटेल और शेषमणि त्रिपाठी वहां पहुंच गए।
इसके बाद जाम खुला। कुसेली गांव के अनिल ने बताया कि देहात में चार से पांच घंटे तक बिजली रहती है, उस पर भी लो वोल्टेज की समस्या है। निजी ट्यूबवेल ठप पड़े हैं।
ऐसे में प्रशासन का ध्यान दिलाने के लिए प्रदर्शन ही एकमात्र रास्ता बचा है। मुन्ना पांडे, छोटू सिंह, संजय सिंह, प्रेम पांडे, मुन्ना निषाद, अरविंद, मुन्नीलाल, राकेश, यशवंत ने बताया कि यदि 14 सितंबर तक बिजली की समस्या दूर नहीं हुई तो 15 सितंबर को धरना-प्रदर्शन कर फिर से जाम लगाया जाएगा।