{"_id":"5fef57bc8ebc3e40fe0c5897","slug":"post-mortem-report-confirms-strangled-murder-chitrakutt-news-knp603427981","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि
विज्ञापन
मऊ(चित्रकूट)। मऊ थाना अंतर्गत एक गांव के खेत में मिले युवती के शव का दो डॉक्टरों ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम किया। इस दौरान पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकार्डिंग भी कराई गई। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
बता दें कि मऊ थाना अंतर्गत एक गांव निवासी बृहस्पतिवार की शाम को घर से शौच क्रिया के लिए कहकर निकली थी। देर रात को ग्रामीणों व परिजनों ने उसका शव सरसों के खेत में अस्त व्यस्त पड़ा देखा। युवती के गले, नाक, कान व गाल में चोट व छीना छपटी के निशान मिले थे।
इस पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस में पिता ने बताया कि गला दबाकर पुत्री की हत्या की गई है। वह पांच माह से मायके में थी। उसका पति प्रयागराज जिले के एक थाना क्षेत्र का निवासी है और टेंपो चलाता है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी पर उसके ससुर भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। डॉ. पीडी चौधरी और डॉ. शिवकुमार ने शव का पोस्टमार्टम किया, जिसकी वीडियो रिकार्डिंग कराई गई है। शव को ससुराल वाले अंतिम संस्कार के लिए प्रयागराज ले गए हैं। थानाध्यक्ष गुलाब त्रिपाठी ने बताया कि इस मामले में परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट उनके पास नहीं आई है।