फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   population can be controled by awareness

जागरूकता से ही जनसंख्या पर नियंत्रण संभव

Sat, 11 Jul 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट।
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट। Updated Sat, 11 Jul 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
population can be controled by awareness
विश्व जनसंख्या दिवस पर शनिवार को जन शिक्षण संस्थान चित्रकूट ने बढ़ती हुई जनसंख्या एवं समाज पर प्रभाव विषय पर भरकोर्रा गांव में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें वक्ताओं ने कहा कि जनसंख्या वृद्धि से शिक्षा और रोजगार पर विपरीत प्रभाव पड़ते हैं। जागरूकता से ही जनसंख्या पर नियंत्रण पाया जा सकता है।
विज्ञापन


संस्थान के निदेशक डा. रामलखन सिंह सिकरवार ने संस्थान द्वारा संचालित विभिन्न रोजगार परक प्रशिक्षण के विषय में जानकारी दी। जनसंख्या वृद्धि से समाज पर पड़ने वाले प्रभाव पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि चीन ने जनसंख्या वृद्धि पर नियंत्रण कर लिया है लेकिन भारत में अभी इस पर ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। इसमें सरकार से ज्यादा लोगों का जागरूक होना जरूरी है।
विज्ञापन


मुख्य वक्ता परियोजना समन्वयक राजेंद्र सिंह ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या के कारण आवश्यक वस्तुओं को जन-जन तक पहुंचाना कठिन हो रहा है। कृषि योग्य भूमि की उपलब्धता और खाद्य उत्पादन दर में गिरावट आती जा रही है। वनों की कटान कर आवास एवं उद्योग धंधे स्थापित किए जा रहे हैं। जिसके चलते पर्यावरण को नुकसान हो रहा है। भारत में बढ़ी जनसंख्या के कारण ही कुपोषण की समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्षीय उद्बोधन में चंद्रिका प्रसाद ने कहा कि सभी लोग जनसंख्या नियंत्रण के विषय में विचार कर स्वयं पर इसे लागू करें तभी कार्यक्रम का उद्देश्य सफल होगा। कार्यक्रम का संचालन अनिल सिंह तथा आभार प्रदर्शन मनोज त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में समाज शिल्पी विवेक मिश्रा समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed