फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Polls open in first rains cleaning

पहली ही बारिश में खुली सफाई की पोल

Thu, 09 Jul 2015 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट Updated Thu, 09 Jul 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
Polls open in first rains cleaning

पहली बारिश में ही शिवरामपुर कस्बे की साफ-सफाई की

विज्ञापन
पोल खुल गई। गांव में तीन-तीन सफाईकर्मी होने के बाद भी नालियां बजबजा रही हैं। नालियों का गंदा पानी घरों में घुस रहा है। इससे संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका है।

जिला मुख्यालय से सटे शिवरामपुर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। ग्राम पंचायत में तीन-तीन सफाईकर्मियों की तैनाती होने के बाद भी सफाई नहीं हो रही है। कस्बे में नेशनल हाइवे के पास में डायट होने से विद्यार्थियों का आना-जाना लगा रहता है, यहां गंदा पानी भरा होने से छात्र-छात्राएं परेशान हैं।

मारवाड़ी मोहल्ला में भी हर तरफ गंदगी फैली है। यहां सफाईकर्मी न तो नालियों की सफाई करने आते हैं और न ही कचरा उठाने। ऐसे में कचरे का ढेर लगा है। मोहल्ले के राजकुमार, घनश्याम पटेल ने बताया कि सफाईकर्मी कभी सफाई करने नहीं आते हैं।

प्रधान से शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं होती है। धार्मिक स्थल लाइना बाबा जाने के रास्ते में कीचड़ भरा होने से वहां जाने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी होती है। इस संबंध में शिवरामपुर प्रधान से बात करने की कोशिश करने पर उनका फोन नहीं उठा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed