फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Politics of BJP on the martyrdom of heroic soldiers

वीर सैनिकों की शहादत पर भाजपा कर रही राजनीति

Sat, 09 Mar 2019 11:48 PM IST
akhilesh अखिलेश यादव वीर सैनिकों की शहादत पर भाजपा कर रही राजनीति
वीर सैनिकों की शहादत पर भाजपा कर रही राजनीति Published by: akhilesh अखिलेश यादव Updated Sat, 09 Mar 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Politics of BJP on the martyrdom of heroic soldiers
सपा - फोटो : Amarujala

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव में बसपा से गठबंधन के बाद सयुंक्त बैठक कर चुनाव प्रचार की रणनीति बनाएगी। जिसमें भाजपा के पांच साल के हवा हवाई झूठे वायदों की पोल खोली जाएगी। जल्द ही हाईकमान बुंदेलखंड समेत अन्य लोकसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करेगा।

यह बात राज्यसभा सांसद व सपा के राष्ट्रीय महासचिव विशंभर निषाद ने शनिवार मुख्यालय आगमन पर पत्रकारों से कही। पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने पांच साल सिर्फ फर्जी आंकडे़ व झूठ बोला है। व्यापारियों के लिए घोषित आयकर व जीएसटी में छूट का सिर्फ झुनझुना है। यह इस वित्तीय वर्ष में लागू ही नहीं होगा क्योंकि मार्च के बाद नई सरकार बननी है। कालाधन लाने की बजाए देश से अरबों खरबों का धन लेकर नीरव मोदी मेहुल कुमार व विजय माल्या भाजपा सरकार की कृपा से ही फरार हो गए हैं। महंगाई पर कोई नियंत्रण नहंी है। युवा बेरोजगार घूम रहा है। बनारस में प्रधानमंत्री ने एक सैकड़ा से अधिक नाविकों को बेरोजगार कर दिया।  सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने आरोप लगाया कि भाजपा वीर सैनिकों की शहादत पर राजनीति कर इसका चुनाव में प्रयोग कर रही है। पुलवामा में जवान शहीद हो रहे थे और उनके शव दिल्ली लाए जा रहे थे तब भाजपाई देश भर में रैली कर वोट मांग रहे थे। करोड़ों रुपये के कामों का शिलान्यास कर जनता को गुमराह करते रहे। अब देश की सीमा पर तनाव फैलाकर वोट मांगते हैं। अर्द्धकुंभ को कुंभ बताकर करोड़ों रुपये का भ्रष्टाचार हुआ है। राफेल में घोटाले को छिपाने के लिए फाइल चोरी करा ली अब जनता के सामने झूठ बोला गया कि फाइल फोटो कापी कराने गई थी। उससे जरूरी कागजात इधर-उधर किए गए होंगे। अब तो भाजपा में जूता सर्जिकल स्ट्राइक चल रही है। जिसे जनता देख रही है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनुज यादव, चेयरमैन नरेंद्र कुमार गुप्ता, लोहियावाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव निर्भय सिंह पटेल, पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल, पवन पटेल, फराज खां, मनोज यादव व घनश्याम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed