फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Political parties cursed government by doing satyagraha in chitrakoot

चित्रकूटः राजनीतिक दलों ने सत्याग्रह कर सरकार को कोसा

Fri, 02 Oct 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Political parties cursed government by doing satyagraha in chitrakoot
मुख्यालय के पुरानी कोतवाली परिसर में गांधी जयंती पर हाथरस की घटना के विरोध में सत्याग्रह पर बैठे - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। जिले में शुक्रवार को कांग्रेस, सपा व भाकपा समेत कई राजनीतिक दलों ने अलग-अलग स्थानों पर हाथरस व बलरामपुर की घटना और कृषि बिल को किसान विरोधी बताकर केंद्र व प्रदेश सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

गांधी जयंती के अवसर पर नेताओं ने बापू की प्रतिमा के सामने मौन वृत रखकर सत्याग्रह किया। इसके अलावा राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन देकर बेटियों के साथ की गई बर्बरता के दोषियों के लिए सख्त सजा की मांग की।
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने मुख्यालय समेत मऊ, मानिकपुर व राजापुर तहसील में गांधी जयंती पर राष्ट्रपिता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सत्याग्रह किया। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ हुए दुर्व्यवहार और हाथरस की घटना व कृषि बिल के विरोध में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष कुशल पटेल, रंजना पांडेय, अवधेश करवरिया, भोला नामदेव, राज मिश्रा, हीरालाल मिश्रा, नीरज मिश्रा, कुलदीप मिश्रा, दिवाकर सिंह व सुशील श्रीवास्तव मौजूद रहे।
उधर, भाकपा जिला सचिव अमित यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हाथरस की घटना की निंदा कर केंद्र व प्रदेश सरकार पर तानाशाही करने का आरोप लगाया।
सपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अनुज यादव की अगुवाई में मुख्यालय की पुरानी कोतवाली के बाहर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई। इसके बाद हाथरस में बेटी के साथ हुई घटना को लेकर सत्याग्रह आंदोलन किया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज देश व प्रदेश की हालत बिगड़ चुकी है। हाथरस में हैवानियत की शिकार बेटी का परिजनों की गैर मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर प्रशासन ने निंदनीय कार्य किया है।
कृषि कानून के जरिये किसान को खेत मालिक की जगह मजदूर बनाने की साजिश की जा रही है। पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल ने कहा कि पार्टी जनता के हक की लडाई हमेशा लड़ती रहेगी।

इस मौके पर फराज खान, जगदीश यादव, नरेंद्र यादव, अजय तिवारी, मनोज यादव, मंगल, गुलाब साहू, साहबलाल द्विवेदी, शेरा यादव, निजाम सिद्दीकी, रसीद उर्फ चीनी, अकील अहमद, ऋतुराज वर्मा, रेहान खान, रामसनेही निषाद व अनुज निगम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed