{"_id":"9bf7a88f3ddc1cd1856e6243052b4ef7","slug":"police-officers-get-ready-to-caught-accused-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधियों को पकड़ने में तत्परता दिखाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधियों को पकड़ने में तत्परता दिखाएं
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Sun, 18 Jan 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईजी जोन इलाहाबाद दलजीत चौधरी ने शनिवार को चारों जिलों के पुलिस अधीक्षकों के साथ मंडल की कानून व्यवस्था की समीक्षा की।
विज्ञापन
उन्होंने एसपी से कहा कि जो भी थानाध्यक्ष या चौकी प्रभारी अपराधी को पकड़ने में शिथिलता दिखाए, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
उन्होंने विशेष रूप से धारा 406, 409 और 420 के मामलों को जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश दिए। कहा कि वांछित अपराधियों को पकड़ने में तत्परता दिखाई जाए।
बैंकों में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी सतर्क रहें, जिससे लूटपाट की घटनाएं न हों। वारदातों को रोकने के लिए गश्त मुस्तैदी से की जाए। इस मौके पर मंडल के चारों जिलों के पुलिस अधीक्षकों के अलावा डीआईजी बांदा बीआर मीणा भी मौजूद रहे।