{"_id":"620fd8cf4dc0167f062d4ede","slug":"police-laash-neta-chitrakoot-news-knp6813519175","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता पुत्र के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता पुत्र के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरगढ़ (चित्रकूट)। रेल पटरी पर दुकानदार दीपचंद्र का शव मिलने के मामले में नया मोड़ आया है। बरगढ़ पुलिस ने एक भाजपा नेता और उनके बेटे के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया है।
दूसरी ओर दीपचंद्र के बेटे का आरोप है कि रुपये मांगने पर भाजपा नेता व उसके बेटे ने पिता को पत्थर लेकर दौड़ा लिया। इससे वह मालगाड़ी की चपेट में आ गए और मौत हो गई।
मनका गांव निवासी कपूर चंद्र ने बताया कि मौजीलाल खुद को भाजपा नेता कहता है और धान खरीदने का कार्य
करता है। उनके पिता दीपचंद्र ने 62 हजार रुपये में धान बेचा था। 16 फरवरी को धनराशि लेने के लिए मौजीलाल व उसके पुत्र पंकज पाल के पास पिता दीपचंद्र पहुंचे। वहां रुपये मांगने पर मौजीलाल व उसके पुत्र पंकज पाल ने रुपये नहीं दिए। पत्थर लेेकर मेरे पिता को दौड़ा लिया। भागते समय पिता मालगाड़ी की चपेट में आग
विज्ञापन
गए और उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष बरगढ़ शिवमूरत यादव ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने मौजीलाल व पंकज पाल के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे का कहना है कि मौजीलाल भाजपा का कार्यकर्ता है। अपराध के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है।