फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Police increased surveillance at railway stations, bus stands and religious places.

Chitrakoot News: पुलिस ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और धार्मिक स्थलों पर बढ़ाई निगरानी

Tue, 11 Nov 2025 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Police increased surveillance at railway stations, bus stands and religious places.
फोटो नंबर- 15-
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट।दिल्ली में हुए धमाके के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। सुरक्षा के मद्देनज़र जिलेभर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक के साथ पुलिस टीमों ने शहर के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मंदिरों और मस्जिदों में सघन जांच अभियान शुरू कर दिया है। दिल्ली से आनेवाली ट्रेनों की जीआरपी व आरपीएफ के साथ जांच पड़ताल की। यात्रियोें के सामान की जांच हुई। रात में एलर्ट प्रशासन दिखा पर दिन में कहीं जांच पड़ताल नजर नहीं आई।
एसपी के नेतृत्व में पुलिस बल ने रविवार की रात से रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड परिसर में संदिग्ध वस्तुओं और व्यक्तियों की तलाशी ली। साथ ही आने-जाने वालों से पूछताछ कर उनकी पहचान सत्यापित की। शहर की प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भी सुरक्षा बलों ने निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जिले में पूरी तरह से सतर्कता बरती जा रही है। सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने, भीड़भाड़ वाले इलाकों पर विशेष नजर रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आम नागरिकों से कहा है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और यदि कहीं कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। इस मामले में खुफिया एजेंसियां भी सतर्क हैं और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए जिले के संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed