फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Police caught three women while running away after kidnapping a woman from Pratapgarh.

Chitrakoot News: प्रतापगढ़ की महिला का अपहरण कर भागते समय तीन महिलाओं को पुलिस ने पकड़ा

Fri, 08 Mar 2024 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Police caught three women while running away after kidnapping a woman from Pratapgarh.
चित्रकूट/मानिकपुर। पति से मिलवाने का झांसा देकर प्रतापगढ़ की महिला का सीधी मप्र से तीन महिलाओं ने अपहरण कर लिया। कार से महिला को लेकर भाग रहीं महिलाओं पर शक होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पीछा कर तीन महिलाओं को पकड़कर अपहृत महिला को सकुशल छुड़ा लिया। कार लेकर चालक भाग निकला। आरोपी महिलाएं मैनपुरी और एटा जिले की हैं। ये महिला को बेचना चाहती थीं।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ के कुंडा थाना क्षेत्र के संग्रामपुर निवासी रीता (23) ने बताया कि वह पति धर्मेंद्र के साथ गुजरात में मजदूरी करती है। सीधी मप्र में रहने वाली मौसी के घर में शादी पर दोनों आए थे। उसे मौसी के घर छोड़कर पति गांव लौट गए। सात मार्च गुरुवार को शादी के दिन तीन महिलाएं उसके घर के पास मिलीं। महिलाओं ने कहा कि उसके पति शंकरजी के मंदिर के सास खड़े हैं, चलो उससे मिलवा दें। तीनों ने उसे कुछ दूर पर खड़ी कार में बैठा लिया और नशीला पदार्थ सुंघा दिया। होश आने पर उसने विरोध किया तो महिलाओं ने धमकाक चुप करा दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को मारकुंडी गांव के पास से गुजरी कार में कुछ ग्रामीणों ने देखा कि एक महिला छटपटा रही है। उसे दो महिलाएं पकड़ रही हैं। शक होने पर पुलिस सूचना दी। थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने कार का पीछा किया। छोटी पाटिन मोड़ पर कार रुकवा लिया। कार से चारों महिलाओं को उतारकर पूछताछ की तो सारा राज खुल गया। इसी बीच कार लेकर चालक भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी महिलाएं रीता का अपहरण कर बेचना चाहती थीं। सके परिजनों को सूचना देकर बुलाया है। तीनों महिलाओं के पास से संदिग्ध सामग्री मिली है। इनके रिकार्ड खंगालने के लिए मैनपुरी और एटा पुलिस की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed