{"_id":"5e91ed138ebc3e76951fd729","slug":"police-attackers-arrested-in-chitrakoot-chitrakutt-news-knp554775150","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट में धरे गए पुलिस पर हमला करने वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट में धरे गए पुलिस पर हमला करने वाले
विज्ञापन
पहाड़ी (चित्रकूट)। थानाक्षेत्र के गढीघाट रइयापुरवा में शराब बनाने वालों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला करने वाले दस मुख्य आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। शेष पंाच की तलाश के लिए बागे नदी व पुरवा की सीमा पर पुुलिस का पहरा है। हमले में घायल थानाप्रभारी समेत आठ पुलिसकर्मियों की हालत सामान्य है। पुरवा में आधी बस्ती खाली है और सन्नाटा पसरा है।
रइयापुरवा में शुक्रवार की दोपहर को अवैध शराब बनाने की सूचना पर थानाप्रभारी सुशील चंद्र शर्मा ने अपनी टीम के साथ फूलचंद्र के घर पर छापेमारी की थी। छापा पड़ते ही मुख्य आरोपी व उसके परिजनों ने पुलिस टीम पर हमला कर ग्रामीणों को एकत्र कर लिया था। ग्रामीणों के हमले से आठ पुलिसकर्मियों को चोट लगी थी। इस मामले में थाना प्रभारी ने 15 नामजद व 10 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शुक्रवार की रात से ही पुलिस बल पुरवा के चारों ओर तैनात रहा। कुछ नामजद आरोपियों को नदी पार कर जाकर पुलिस पकड़ लाई। नाव से लाते समय कुछ आरोपियों के भागने की भी सूचना है पर किसी ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पूरी बस्ती में आधे लोग ही घरों में हैं बाकी सन्नाटा पसरा है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने दस नामजदों को पकड़ लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। मुख्य आरोपी फूलचंद्र के भी पकड़े जाने की सूचना है, लेकिन थाना प्रभारी ने बताया कि अभी कई काम बाकी हैं। रविवार को ही इसकी पूरी जानकारी हो सकेगी।