फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Police announces closed shops after noon

दोपहर बाद पुलिस ने एनाउंस कर बंद कराईं दुकानें

Wed, 22 Apr 2020 10:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 10:19 PM IST
विज्ञापन
Police announces closed shops after noon
फोटो-6- लॉकडाउन को कड़ाई से लागू कराने के लिए एसडीएम को निर्देश देते डीएम शेषमणि पांडेय व कोतवाल को - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। कोरोना वायरस के संक्रमण के संदेह पर बुधवार को जिले से 12 लोगों के सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैं। राहत की बात है कि पहले भेजे गए 15 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उधर, लॉकडाउन में ऊहापोह की स्थिति के बीच दोपहर बाद पुलिस ने एनाउंस कर बंद मेडिकल की छोड़कर अन्य दुकानें कराईं। हालांकि कई स्थानों पर लोग लॉकडाउन का उल्लघंन करते देखे गए।
विज्ञापन

सीएमओ डा. विनोद कुमार ने बताया कि जिले में अभी तक कोई भी कोरोना संक्रमित मरीज नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि मुख्यालय के एक मोहल्ले में बीमार युवक की कानपुर में मौत के बाद शव लेकर घर पहुंचे परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। फिलहाल किसी में कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं। मोहल्ले में युवक का घर भी सैनिटाइज कराया गया।
विज्ञापन

बरगढ़ से सटी मप्र व प्रयागराज जिले की सीमा क्षेत्र पर मंगलवार की रात छह युवकों को स्थानीय लोगों ने देखा। इसकी सूचना स्वास्थ्य व पुलिस विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी युवकों को मप्र क्षेत्र से ही स्वास्थ्य परीक्षण कराकर आने को कहा और उन्हें वापस लौटा दिया। उधर, राजापुर में कौशांबी जिले की सीमा पर भी दो युवकों को रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed