{"_id":"5da0cc668ebc3e93a629b408","slug":"poison-hooves-looted-the-devotee-of-unnao-chitrakutt-news-knp5190840143","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव की श्रद्धालु को जहरखुरानों ने लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव की श्रद्धालु को जहरखुरानों ने लूटा
विज्ञापन
चित्रकूट। उन्नाव से चित्रकूट दर्शन करने आई महिला श्रद्धालु को जहरखुरान दंपति ने खाने में नशीला पाउडर मिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसका बैग व नगदी लेकर भाग निकले। रामघाट के पास बेहोश मिली महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार की सुबह महिला के होश आने पर उसने पूरी घटना बताई।
उन्नाव निवासी कमलादेवी (50) पत्नी रामसिंह ने शुक्रवार को बताया कि बुधवार को वह चित्रकूट के मंदिरों में दर्शन करने आई थी। बृहस्पतिवार को दर्शन कर लौटते समय एक अंजान दंपति मिले। नाम पता पूछने के बाद दंपति ने भी खुद को कानपुर का ही बताया और कहा कि रात में ट्रेन है साथ ही स्टेशन चलेंगे। इसके बाद रेलवे स्टेशन के पास उन लोगों ने भोजन बनाया। भोजन करने के बाद उसे कुछ होश नहीं रहा। बेहोश महिला को स्थानीय लोगों की सूचना पर जिला अस्पताल में पुलिस ने भर्ती कराया था। शुक्रवार को अस्पताल में होश आई महिला ने पूरी दास्तां बताई।
महिला के अनुसार उसके एक हजार रुपये व कपड़ों से भरा बैग दंपति लेकर भाग गए हैं। अब उसके पास न तो रुपये हैं और न ही किसी का मोबाइल नंबर याद है। जिससे वह उन्नाव नहीं जा पा रही है। इस मामले में अस्पताल के डा. पीडी चौधरी व फार्मेसिस्ट राममिलन सिंह ने बताया कि इस महिला को कहा गया है कि सही तरीके से इलाज करा ले इसके बाद सभी लोग मिलकर उसे उन्नाव भेजने का इंतजाम करेंगे।