फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Pipes of three ACs stolen from district hospital, CT scan machine not working

Chitrakoot News: जिला अस्पताल से तीन एसी के पाइप चोरी, सीटी स्कैन मशीन नहीं चली

Sun, 24 Aug 2025 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Pipes of three ACs stolen from district hospital, CT scan machine not working
चित्रकूट। जिला अस्पताल के सीटी स्कैन कक्ष में लगे तीन एसी के पाइप शुक्रवार की रात चोरी हो गए। इससे शनिवार को सीटी स्कैन मशीन नहीं चली। प्रभारी ने चोरी की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन


सीटी स्कैन प्रभारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात चोर तीन एसी के पाइप खोल ले गए हैं। सुबह आने पर घटना की जानकारी हुई। एसी न चलने से सीटी स्कैन मशीन भी नहीं चल पा रही है। इस कारण मजबूरी में मरीजों को लौटाना पड़ रहा है। अस्पताल बंद होने के बाद भी करीब 10 मरीज सीटी स्कैन के लिए आए थे जो वापस हो गए।
विज्ञापन

इससे पहले शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे सीटी स्कैन कक्ष में जहरीला कीड़ा घुस गया। यह देखकर कर्मचारी, मरीज और तीमारदार चिल्लाते हुए कक्ष के बाहर भागे। तब से सीटी स्कैन बंद हो गया था। इस कारण शुक्रवार को भी कई मरीजों को लौटना पड़ा था। प्रभारी ने बताया कि एसी ठीक करने के लिए मिस्त्री आ गए हैं। कोतवाली में लिखित सूचना दी है। कीडे की भी तलाश की जा रही है। कोतवाल उपेंद्र सिंह ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed