{"_id":"62813fdbf711e8148421da2e","slug":"pipe-touched-by-ht-line-one-killed-three-scorched-chitrakoot-news-knp696972698","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन से पाइप छुआ, एक की मौत, तीन झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी लाइन से पाइप छुआ, एक की मौत, तीन झुलसे
विज्ञापन
फोटो-10- अमित पांडेय- फाइल फोटो
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। खराब हैंडपंप का पाइप निकालते समय एचटी लाइन में छूने से एक की मौत हो गई, तीन लोग झुलस गए। किसान की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
भरतकूप थाना अंतर्गत भैसौंधा के मजरा वंशीपुर में रविवार को तालाब के समीप का खराब हैंडपंप की मरम्मत गांव के किसान अमित कुमार पांडेय (32) , मिस्त्री चंद्रभान (36), राजेश व सौरभ कर रहे थे। हैंडपंप खोलकर पाइप निकालने लगे। इस दौरान ऊपर से गुजरी एचटी लाइन में पाइप छू गया। इससे सभी करंट की चपेट में आ गए। यह देख मौजूद लोगों ने दूर से सूखी लकड़ी से हटाया। सभी लोगों को नजदीकी डॉक्टर के यहां ले गए। यहां राजेश और सौरभ का इलाज चल रहा है।
वहीं, दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टरों ने अमित पांडेय को मृत घोषित कर दिया। हैंडपंप मिस्त्री चंद्रभान का इलाज चल रहा है। घटना से गांव में कोहराम मचा है। उसके दो पुत्री, एक पुत्र है। पत्नी पूनम का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।