फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Pintu Yadav and Varsha Singh, honored with Bundelkhand Gaurav Samman, created a stir

Chitrakoot News: बुंदेलखंड गौरव सम्मान से सम्मानित पिंटू यादव और वर्षा सिंह, मचाया धमाल

Tue, 23 Dec 2025 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 23 Dec 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Pintu Yadav and Varsha Singh, honored with Bundelkhand Gaurav Samman, created a stir
28 सीकेटीपी-1- परिचय -खजुराहो फिल्म फेस्टिवल में मंच से प्रस्तुति देते चित्रकूट के कलाकार । - आ
चित्रकूट। खजुराहो अंतरराष्ट्रीय महोत्सव की शाम बुंदेली संस्कृति के नाम रही। मुंबई की फिल्मी हस्तियों के बीच बुंदेलखंड का प्रतिनिधित्व कर रहीं वर्षा सिंह और पिंटू यादव ने बुंदेली प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। इनके साथ तृष्णा साहू व विकास नामदेव ने बुंदेलखंडी प्रस्तुति देते हुए बुंदेली कला का अद्भुत प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के संयोजक अभिनेता राजा बुंदेला ने खजुराहो फिल्म महोत्सव सम्मान देकर पूरी टीम को सम्मानित किया ।
विज्ञापन

प्रस्तुति में बुंंदेली टीम ने ऐतिहासिक नगरी खजुराहो की लोकगीतों पर प्रस्तुति दी। साथ ही फिल्म अभिनेत्री सुस्मिता मुखर्जी के सबसे चर्चित गाने क्यों आगे पीछे घूमते हो भौरों की तरह... पर प्रस्तुति दिखाई तो माया नगरी आई हुई फिल्मी हस्तियों का दिल जीत लिया । इस मौके पर यूपी प्रभारी अजीत सिंह, स्वप्निल कोठरी,विजय शंकर बबेले, राजेंद्र त्रिपाठी, इंदिरा तिवारी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

-----------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

नारी सशक्तिकरण व जल संरक्षण पर चर्चा
चित्रकूट। फिल्म महोत्सव मंगलवार को नारी सशक्तिकरण व जल संरक्षण पर केंद्रित रहा। भारत में महिलाओं का दृष्टिकोण क्यों महत्वपूर्ण है... विषय पर चर्चा हुई। इसमें फ़िल्म व कला जगत के कई प्रतिष्ठित अतिथि शामिल हुए। भारतीय सिनेमा के बहुमुखी कलाकार, लेखक और निर्देशक, अभिनेता सौरभ शुक्ला ने कहा कि संवेदनशील दृष्टि और अनुभव को लेकर महिलाएं ही बेहतर हैं। निदेशिका और लेखिका बर्नाली रे ने कहा कि फ़िल्म फेस्टिवल में इस तरह के सेमिनार अलग छाप छोड़ते हैं।
फिल्म लेखक, समीक्षक भारती प्रधान, फ़्रांसीसी अभिनेत्री मारियन बोर्गो व लेखक व निर्देशक सुधीर आज़ाद ने महिलाओं की संवेदनाओं, अनुभवों और संघर्षों को शामिल करने की आवश्यकता पर जोर दिया। इसके बाद महिला फिल्मकारों ने जल संरक्षण की दिशा में महिलाओं की सशक्त पहल के लिए जल सहेली महिलाओं से परिचर्चा की। संवाद

28 सीकेटीपी-1- परिचय -खजुराहो फिल्म फेस्टिवल में मंच से प्रस्तुति देते चित्रकूट के कलाकार । - आ

28 सीकेटीपी-1- परिचय -खजुराहो फिल्म फेस्टिवल में मंच से प्रस्तुति देते चित्रकूट के कलाकार । - आ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed