फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Pickup tramples student

पिकअप ने छात्र को रौंदा

Thu, 16 Dec 2021 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Pickup tramples student
चित्रकूट। साइकिल से घर जा रहे छात्र को अनियंत्रित पिकअप ने रौंद दिया। छात्र की मौत से गुस्साए परिजनों ने कलक्ट्रेट मार्ग की सड़क जाम कर दी। बाद में शहर कोतवाल के मान मनौव्वल पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय कर्वी से सटे गढ़ीवा गांव के समीप बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे गांव का नितेश कुमार (16) पुत्र रामनरेश साइकिल से घर जा रहा था। तालाब के पास सामने से आ रहे बेकाबू पिकअप ने कुचल दिया। इसके बाद पिकअप भी पलट गई। वहां मौजूद लोगों ने वाहन चालक को पकड़ लिया और घायल छात्र को अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। आक्त्रसेशित लोगों ने जिला चिकित्सालय के बाहर शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। तीन बहनो में मृतक इकलौता भाई था। चित्रकूट इंटर कालेज में 11वीं का छात्र था। मां शोभा देवी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed