फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   People in flood areas tube , ladder must have

बाढ़ वाले क्षेत्र के लोग टयूब, सीढ़ी जरूर रखें

Mon, 22 Dec 2014 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट Updated Mon, 22 Dec 2014 11:18 PM IST
विज्ञापन
People in flood areas tube , ladder must have

आठवीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) गाजियाबाद के लोगों ने ग्रामीणों को राष्ट्रीय आपदा, दुर्घटनाओं में बचने और प्राथमिक उपचार के तरीके बताए।  सुरवल प्राथमिक विद्यालय में टीम कमांडर ने बताया कि बाढ़ आने पर घबराएं नहीं और हवा भरे ट्यूब की मदद से पानी में फंसे लोगों को निकाला जा सकता है।

विज्ञापन


टीम की अगुवाई कर रहे टीम कमांडर इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह, सिपाही रंजीत सिंह सहित कुल 37 सदस्यों ने ग्रामीणों को बाढ़, आग, भूकंप, सर्पदंश, दुर्घटना आदि से बचने के उपाय बताए।
विज्ञापन


बताया कि  बाढ़ आने पर वे लोग घबराएं नहीं। उन्होंने कहा कि बाढ़ की आशंका वाले इलाकों के लिए अपने घरों में खाली घड़ा, हवा भरा टयूब, सीढ़ी आदि रखें। बाढ़ के दौरान पानी से निकलने में इनका प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा इन लोगों ने ग्रामीणों को दुर्घटना के दौरान घायल को किस तरह प्राथमिक चिकित्सा दी जाए, इसका भी प्रदर्शन कर जानकारी दी। इस दौरान सुरवल, खोंपा, भदेहदू आदि के ग्रामीणों के अलावा नायब तहसीलदार हर्षवर्धन, भोला त्रिपाठी, शारदा निषाद, विनय  मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed