{"_id":"698b7ce123c7d99bd909d1a5","slug":"people-are-troubled-by-waterlogging-at-the-zero-point-of-bundelkhand-expressway-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1007-126877-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर जलभराव से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर जलभराव से लोग परेशान
Wed, 11 Feb 2026 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
10 सीकेटीपी 12 हाइवे किनारे लोगों के घरों के बाहर भरा पानी। संवाद
- फोटो : भगवानपुर चौराहे पर पुलिस की जीप की टक्कर से घायल मर्रा।
चित्रकूट। धर्मनगरी के भरतकूप क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट के पास जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण गंभीर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। एक्सप्रेसवे के निर्माण के दौरान सड़क की ऊंचाई बढ़ने के कारण आसपास की बस्तियों और घरों में बारिश का पानी भर जाता है, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के समाधान हेतु स्थानीय समाजसेवियों और निवासियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल नाला निर्माण की मांग की है।
समाजसेवी सुनीता राजकुमार वर्मा ने बताया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के निर्माण के बाद सड़क की ऊंचाई काफी बढ़ गई है। हालांकि, पानी की निकासी के लिए किसी भी प्रकार की प्रभावी व्यवस्था नहीं की गई है। नतीजतन, बारिश के मौसम में सड़क के किनारे बसी बस्तियों और घरों में पानी भर जाता है। यह स्थिति विशेष रूप से छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए अत्यंत कष्टदायक है, जिन्हें आवागमन में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों द्वारा इस समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। भरतकूप में एनएच-35 पर स्थित बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट से बीदर पुखा रामबाबू की बस्ती के मुख्य मार्ग होते हुए धर्मेंद्र कुमार गर्ग के मकान तक पानी निकासी के लिए एक नाले का निर्माण आवश्यक है। स्थानीय समाजसेवियों और निवासियों ने डीएम पुलकित गर्ग से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जिलाधिकारी से नाला निर्माण शीघ्र पूरा करवाने की मांग की है, ताकि स्थानीय लोगों को जलभराव की समस्या से निजात मिल सके। इस अवसर पर राजकुमार, राज किशोर वर्मा, राजेंद्र कुमार, चंदन सिंह सहित कई अन्य स्थानीय लोग उपस्थित रहे।