{"_id":"5c86a2b3bdec2214380c25f7","slug":"peace-maintained-in-the-festival-of-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के पर्व में बनाए रखे शांति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के पर्व में बनाए रखे शांति
Mon, 11 Mar 2019 11:32 PM IST
akhilesh अखिलेश यादव
होली के पर्व में बनाए रखे शांति
होली के पर्व में बनाए रखे शांति
Published by: akhilesh अखिलेश यादव
Updated Mon, 11 Mar 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजापुर। आगामी 20 मार्च को होली के पर्व को देखते हुए व लोकसभा के चुनाव को देखते हुए थानाध्यक्ष गुलाब त्रिपाठी ने पीस कमेटी की बैठक लिया। जिसमें ग्राम प्रधान, समाज सेवी व अल्पसंख्यक वर्ग के लोग शामिल हुए। पीस कमेटी में थानाध्यक्ष गुलाब त्रिपाठी ने कहा कि होली का त्योहार भाईचारा के साथ मनाए। शराब पीकर उपद्रव व झगड़ा करना दंडनीय अपराध है। बताया कि राजापुर क्षेत्र में 95 गांवों में होली के पर्व में 150 स्थानों पर होलिका दहन किया जाता है। गांव में कोई भी घटना होने पर इसकी जानकारी दे। राजनैतिक दलों के नेताओं से कहा कि लोकसभा के चुनाव को देखते हुए सार्वजनिक स्थानों पर बैनर पोस्टर न लगाए। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत राजापुर संजय जायसवाल, प्रमोद कुमार द्विवेदी, रमानुज द्विवेदी, श्याम सुंदर मिश्रा, सतीश मिश्रा, वीरेंद्र पांडेय, राजेश कुमार श्रीवास्तव, प्रवीन सोनकर, राजेश केसरवानी, अशोक द्विवेदी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो