फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Paush Lakhaen devotees took a dip on New Moon

पौष अमावस्या पर लाखाें श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Thu, 29 Dec 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट Updated Thu, 29 Dec 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
Paush Lakhaen devotees took a dip on New Moon
मंदाकिनी में डुबकी लगाने को रामघाट किनारे मौजूद श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
सर्द हवा व कोहरे के बीच पौष माह की अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने धर्मनगरी की मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाकर परिक्रमा की। तीर्थ क्षेत्र में अलाव के सहारे तमाम श्रद्धालुओं ने परिक्रमा पूरी की। मेला की व्यवस्था के लिए तैनात मजिस्ट्रेट व पुलिस बल मौजूद दिखा।
विज्ञापन



सुबह कोहरे के बीच मंदाकिनी नदी में स्नान कर मतजगेंद्र नाथ में जलाभिषेक किया। इसके बाद भगवान कामतानाथ के दर्शन कर कामदगिरी की परिक्रमा लगाई। इसके बाद तीर्थ क्षेत्र में पड़ने वाले स्फटिक शिला, गुप्त गोदावरी, सतीअनुसइया आश्रम, भरतकूप आदि स्थानों के दर्शन किए।
विज्ञापन


पौष माह की अमावस्या पर डुबकी लगाने के लिए ठंड के बीच श्रद्धालु एक दिन पूर्व ही ट्रेन व विभिन्न साधनों से धर्मनगरी पहुंचने लगे थे।  ठंड के देखते हुए जिलाधिकारी मोनिका रानी के निर्देश पर नगर पालिका ने अधिशाषी अधिकारी लाल चंद्र सरोज ने विभिन्न स्थानों में अलाव जलवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 पौष की अमावस्या में भी नोटबंदी का असर देखा गया। लाखों श्रद्धालु आए लेकिन दुकानदारों के चेहरे उदास रहे। तीर्थ क्षेत्र के मिठाई, प्रसाद व चायपान के दुकानदार विनोद कुमार, रामधनी और विक्रम सिंह ने बताया कि भीड़ तो खूब रिही लेकिन आमदनी नहीं हुई। यहां तक कि पूंजी भी नहीं निकली।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed