{"_id":"6148ca168ebc3e2017499490","slug":"patient-dies-of-fever-commotion-chitrakoot-news-knp653387255","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू बुखार पीड़ित की मौत पर नर्सिंग होम में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू बुखार पीड़ित की मौत पर नर्सिंग होम में हंगामा
विज्ञापन
रामनगर के नर्सिंग होम के कमरे को किया गया सील। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट/सरैंया। बुखार से मरीज की मौत होने के बाद परिजनों ने प्राइवेट नर्सिंग होम में हंगामा कर डाक्टर व स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। डीएम ने सीएमओ को जांच के आदेश दिए हैं। सीएमओ के निर्देशन में पहुंची टीम ने नर्सिंग होम के एक कमरे को सील किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। भाई ने मृतक को डेंगू होने की बात कही है।
मऊ थाना क्षेत्र के बल्हौरा गांव निवासी रामदीन विश्वकर्मा (60) को लगातार तीन दिनों से बुखार आने पर परिजन उसे रामनगर स्थित दिव्या नर्सिंग होम में लाए। भाई मुन्नीलाल के अनुसार रामदीन को डेंगू बुखार था। अस्पताल में सही इलाज न करने पर भाई की हालत बिगड़ गई। जिस पर डाक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। सोमवार को परिजन मृतक का शव लेकर रामनगर अस्पताल पहुंचे और डाक्टर व स्टाफ पर मौत के लिए जिम्मेदार बताकर हंगामा किया। अस्पताल के डाक्टर व स्टाफ भयवश एक कमरे में छिप गये। पुलिस के आने पर अस्पताल स्टाफ बाहर निकला। पुलिस ने ग्रामीणों की तहरीर लेकर मामले में कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। जिस पर मामला शात हुआ।
मामले में डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने सीएमओ को जांच के निर्देश दिए। सीएमओ डा. भूपेश द्विवेदी ने बताया कि अपर सीएमओ डा. इम्त्यिाज अहमद के साथ एक टीम मौके पर भेजी गई। टीम के पहुंचने पर अस्पताल में कोई नहीं मिला। जिससे किसी का बयान दर्ज नहीं हो सके हैं। अपर सीएमओ के अनुसार अस्पताल के एक कमरे में कुछ दवाएं रखी थी उस कमरे को सील कर दिया गया है। अस्पताल के मुख्य गेट पर ताला बंद कर नर्सिंग होम के मालिक को सीएमओ कार्यालय में बयान दर्ज कराने के लिए आने का निर्देश दिया गया है।