फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Parcel facility closed at railway stations of Bundelkhand

Chitrakoot News: बुंदेलखंड के रेलवे स्टेशनों पर पार्सल सुविधा बंद

Sun, 10 Nov 2024 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Parcel facility closed at railway stations of Bundelkhand
चित्रकूट/मानिकपुर। वीरांगना रानीलक्ष्मी बाई झांसी जंक्शन को छोड़कर बुंदेलखंड के सभी स्टेशनों से रेलवे पार्सल सुविधा बंद करेगा। यह निर्णय कम आय के आधार पर लिया गया है।
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों बांदा,चित्रकूट, हमीरपुर व महोबा के रेलवे स्टेशनों पर अब पार्सल बुकिंग नहीं होगी। अब रेल पार्सल के जरिए अब लोग कोई सामान, अनाज, फल, सब्जी, घरेलू समान, दुपहिया वाहन आदि नहीं भेज पाएंगे। रेलवे के इस निर्णय से लोगों में नाराजगी है। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज जोन के उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (भाड़ा-विपणन) केजी गोस्वामी ने पत्र जारी किया है। इसमें प्रयागराज जोन के तीन मंडलों झांसी डिवीजन के 6 स्टेशनों मुरैना, भिंड, खजुराहो, महोबा, बांदा और चित्रकूटधाम कर्वी, प्रयागराज डिवीजन के तीन स्टेशन इटावा, मानिकपुर और मिर्जापुर, आगरा डिवीजन के अच्छनेर रेलवे स्टेशन पर पार्सल बुकिंग बंद करने के लिए कहा है। जारी सर्कुलर की चपेट में चित्रकूटधाम मंडल के चारों जनपद आ गए हैं।
विज्ञापन

रेलवे दैनिक यात्रियों, व्यापारियों व आम जनता की सुविधाओं के लिए यात्री ट्रेनों में अलग से पार्सल डिब्बा लगाता है। कम भाड़े पर सही समय पर 100 से 1500 किमी से अधिक दूरी तक अनाज, बाइक, हर्बल प्रोडक्ट, कपड़े, ड्राइफ्रूट, सब्जी, फल आदि भेजे जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत ने बताया कि पार्सल से कुछ स्टेशनों से रेलवे को आय कम होने की रिपोर्ट के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। यह निर्णय उच्चाधिकारियों ने लिया है। रेलवे परामर्शदात्री समिति के सदस्य लोकतंत्र रक्षक सेनानी अधिवक्ता संतोष गुप्ता ने सांसद और रेलवे महाप्रंबधक प्रयागराज जोन उपेंद्र चंद्र जोशी को पत्र भेजकर पार्सल सेवा बहाल रखने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed