फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   panchyat chunav me 61.98 fisdi matdaan

पंचायत की रिक्त पदों पर 61.98 फीसदी मतदान

Sat, 12 Jun 2021 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
panchyat chunav me 61.98 fisdi matdaan
चित्रकूट/रामनगर। जिले के तीन ब्लाक में ग्राम पंचायत सदस्यों के 50 रिक्त पदों के लिए शनिवार को 61.98 प्रतिशत मतदान हुआ। शाम को सभी स्थानों से कड़ी सुरक्षा में सदर कर्वी, रामनगर व पहाड़ी ब्लाक परिसर में बने स्ट्रांग रूम में मतपेटियां रखी गई हैं। सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल सोमवार को होगा।
विज्ञापन

जिले में कुल पांच ब्लाक हैं और कुल 956 ग्राम पंचायत सदस्यों की रिक्त सीटों पर मतदान होना था लेकिन मऊ व मानिकपुर ब्लाक क्षेत्र की रिक्त सीटों पर एक एक प्रत्याशी होने से सभी निर्विरोध हो गये। रामनगर, कर्वी सदर व पहाड़ी ब्लाक की कुल 50 सीटों के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। कुल 7411 मतदाताओं में 4594 ने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

रामनगर में 66.80 कुल मत 982 में 656 मत पडे़। पहाड़ी में 58.33 कुल मत 3220 में 1890 मत पडे़। सदर कर्वी में 63.82 कुल मत 3209 में 2048 मत पडे़। सहायक निर्वाचन अधिकारी भइयालाल वर्मा ने बताया कि इन तीनों ब्लाक परिसर में ही स्ट्रांग रूम में मतपेटी जमा कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अंकित मित्तल ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण रहा। 14 जून को सुबह 8 बजे से मतगणना होगी। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी वीरेन्द्र त्रिपाठी, पीआरओ दिनेश कुमार सिंह अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed