फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   palika,CDO,DM,mela,ASP

कोविड गाइड लाइन का कराएं पालन: डीएम

Tue, 06 Apr 2021 08:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 08:07 PM IST
विज्ञापन
palika,CDO,DM,mela,ASP
चित्रकूट। अमावस्या मेला को लेकर डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। उन्होंने कहा कि 11 व 12 अप्रैल को चैत्र मास की अमावस्या पर मेला लगेगा। इसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। इसलिए कोविड-19 की गाइड लाइन का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराएं। सामाजिक दूरी का पालन किया जाए। मास्क अवश्य लगाएं। सेनेटाइजर तथा स्वच्छता का विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी तथा नगर पालिका परिषद कर्वी को निर्देश दिए पूरे मेला क्षेत्र में साफ सफाई व्यवस्था अच्छी रहना चाहिए। अधिशासी अभियंता जल संस्थान एसके मिश्रा को निर्देश दिए कि पेयजल आपूर्ति निरंतर जारी रहे। जहां पर टैंकर की आवश्यकता हो तो वहां टैंकर से भी पेयजल उपलब्ध कराएं। अधिशासी अभियंता विद्युत हाकिम सिंह को निर्देश दिए कि सभी विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन करा दें। परिक्रमा मार्ग में अंडरग्राउंड केबल के कार्य को जल्द पूर्ण करें। विद्युत तार लटकते तथा खंभे जर्जर नहीं होना चाहिए। उन्होंने उप जिलाधिकारी कर्वी, पुलिस क्षेत्राधिकारी तथा नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देश दिए कि परिक्रमा मार्ग का अवैध अतिक्रमण हटाए। भरतकूप में भी मंदिर के आसपास सफाई व पुलिस बल तैनात किया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी, एएसपी शैलेंद्र कुमार, उप जिलाधिकारी कर्वी राम प्रकाश, जिला पंचायत राज अधिकारी संजय कुमार पांडेय सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

------------------
अवैध कार्यों की पुलिस को दें सूचना
मानिकपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर अपर जिलाधिकारी जीपी सिंह व एएसपी शैलेन्द्र कुमार राय की अध्यक्षता में थाना बहिलपुरवा अंतर्गत लंकापुरवा मजरा ददरीमाफी में जागरुकता जन चौपाल का आयोजन हुआ। एडीएम ने कहा कि पंचायत चुनाव में किसी भी प्रकार के प्रलोभन व दबाव में न आएं। भयमुक्त होकर निष्पक्ष रूप से मतदान अवश्य करें। कोविड-19 के दृष्टिगत समस्त लोगों से अपील है कि गाइड लाइन का पालन करें। मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें। वैक्सीनेशन अवश्य कराएं। चौपाल में उपस्थित जनमानस ने कहा कि किसी भी प्रकार के अवैध कार्य में संलिप्त नहीं होगे। अवैध शराब का सेवन नही करेंगे। अधिकारियों ने शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक समेत ग्रामीण मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed