{"_id":"59aee2a04f1c1b8c078b4732","slug":"package-charge-house-worth-three-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकुल प्रभारी के घर तीन लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संकुल प्रभारी के घर तीन लाख की चोरी
चित्रकूट
Updated Tue, 05 Sep 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
चोरी की जानकारी देते संकुल प्रभारी संतोष सिंह।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मऊ(चित्रकूट)। चोरों ने संकुल प्रभारी के घर के पीछे से घुसकर कमरे का ताला तोड़ा। इसके बाद लगभग तीन लाख का माल पार कर भाग निकले। चोरी की रिपोर्ट लिखाने गए गृहस्वामी की पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी।
थानाक्षेत्र के खंडेहा निवासी रामपुर के संकुल प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि बीती रात उनका परिवार घर में सो रहा था। घर के पीछे के रास्ते घुसे चोरों ने एक बंद कमरे का ताला तोड़कर नगदी, जेवरात व कीमती कपड़े आदि चुराकर भाग निकले। सुबह जागने पर घटना की जानकारी हुई।
लगभग तीन लाख की चोरी हुई है। जिसकी रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंचे तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने भगा दिया है। इस मामले में थानाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने बताया कि चोरी की कोई जानकारी उन्हें नहीं मिली है। उनके पास ऐसा कोई प्रकरण नहीं आया है। पीड़ित उन्हें मिलकर बताए तो घटनास्थल पर पुलिस भेजकर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।