{"_id":"61c22667594b1c0c833c9083","slug":"pac-deployed-in-bhajanashram-and-bade-mandir-chitrakoot-news-knp6709323111","type":"story","status":"publish","title_hn":"भजनाश्रम और बड़े मंदिर में पीएसी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भजनाश्रम और बड़े मंदिर में पीएसी तैनात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट/खोही। भजनाश्रम और बडे मंदिर के प्रमुखों के बीच टकराव बढ़ता ही जा रहा है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मंदिरों पर कब्जे के प्रयास का आरोप लगाया है। एसपी से मंदिरों और अपनी-अपनी जान की सुरक्षा की मांग भी की है। एहतियातन एसपी ने दोनों आश्रमों में पीएसी तैनात कर दी है। दोनों ही पक्षों को शांति बनाए रखने की हिदायत दी गई है।
भजनाश्रम के प्रमुख राम औतार यादव ने दो दिन पहले बड़े मंदिर के महंत और हथियारबंद दो दर्जन लोगों पर घर में घुसकर मारपीट व मंदिर में कब्जा के प्रयास का आरोप लगाया था। उन्होंने एसपी से बड़े मंदिर के महंत व एक राजनीतिक दल के नेताओं से मंदिर संपत्ति और अपनी सुरक्षा की मांग की है।
उधर, मंगलवार को बडे मंदिर के महंत ने एसपी को पत्र देखकर भजनाश्रम से जुड़े लोगों पर उनके मंदिर पर कब्जे के प्रयास का आरोप लगा दिया। उन्होंने अपने जान को खतरा भी बताया है। दोनों पक्षों में तनातनी को देखते हुए एसपी ने दोनों ही आश्रमों में पीएसी लगा दी है। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि दोनों पक्षों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी गई है। कोई किसी मंदिर पर जबरन कब्जा करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।