फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Overloading, Khanan par ho sakht karyavahi

ओवरलोडिंग, अवैध खनन पर हो सख्त कार्रवाई

Tue, 13 Oct 2020 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Overloading, Khanan par ho sakht karyavahi
चित्रकूट। जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय ने कहा कि ओवरलोड वाहनों व अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई की जाए। यमुना व मंदाकिनी नदी को प्रदूषण से बचाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में पराली नहीं जलनी चाहिए। परिवार रजिस्टर की नकल समय से न देने पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत, मानिकपुर तथा पहाड़ी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में विकास कार्यों की बैठक में डीएम ने समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी त्योहारों को संपंन्न कराने के लिए जो शासन से निर्देश प्राप्त हुए हैं, उनका पालन किया जाए। सामुदायिक शौचालय के कार्य गुणवत्ता पूर्ण होना चाहिए। पराली गौशालाओं पर रखवाएं। धान खरीद पर डिप्टी आरएमओ को निर्देश दिए कि समय से सभी क्त्रस्य केंद्रों पर व्यवस्था करें। एडीएम से कहा कि इसकी एक अलग समीक्षा बैठक कर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करें। आईजीआरएस की समीक्षा पर कहा कि गत माह जिन विभागों की कमी के कारण जनपद की रैंकिंग प्रभावित हुई है, उन अधिकारियों से जवाब तलब करते हुए उनके खिलाफ शासन को पत्र भेजें। गोवंशों के संरक्षण पर सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी समुचित व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें। कहीं पर कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। मंदाकिनी वाटर शेड में अविरल जल अभियान के अंतर्गत जिन विभागों द्वारा कार्य कराया जा रहा है, उन कार्य पर तेजी लाएं। इस मौके पर संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed