फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Overloaded vehicles carrying mineral material running without number plate

Chitrakoot News: बिना नंबर प्लेट के दौड़ रहे खनिज सामग्री लदे ओवरलोड़ वाहन

Tue, 24 Jun 2025 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 24 Jun 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Overloaded vehicles carrying mineral material running without number plate
चित्रकूट। शहर से लेकर गांवों तक बिना नंबर प्लेट के ओवरलोड़ खनिज सामग्री लदे वाहन फर्राटे से दौड़ रहे हैं। जिले में दिन रात ऐसे 400 वाहन गुजरते हैं इनमें 80 वाहनों में नंबर नहीं होते। माना जाता है कि बिना नंबर वाले वाहन माननीय या प्रभावशाली लोगों के होते हैं। इसके बाद भी प्रशासन इन वाहनों पर रोक लगाने में नाकाम है। सबसे ज्यादा मोरंग व गिट्टी लदे ट्रक व डंपर कार्रवाई से बचने के लिए ऐसा करते हैं। इसमें कई बार माननीयों के भी नाम सामने आए। चौराहे से लेकर हाईवे पर खनिज, परिवहन व पुलिसकर्मियों से मारपीट तक हो चुकी है। जिला प्रशासन लगातार बड़ी कार्रवाई की बात कहता है जबकि हकीकत में ऐसे डंपर दिन रात दौड़ते ही रहते हैं।
विज्ञापन

जनपद में बालू व गिट्टी से लदे ओवरलोड वाहन दिन व रात में शहर के अंदर से होकर गुजरते हैं। इससे शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में सप्ताह में दो तीन घटनाएं हो जाती हैं। किसी न किसी की मौत भी होती है। एक माह पूर्व राजापुर में बिना नंबर के डंपर ने बाइक सवार दंपती को रौंद दिया था जिसमें दंपती की मौत हो गई थी। सबसे अधिक दुर्घटनाएं कर्वी, राजापुर, शिवरामपुर, खोह, रैपुरा के आसपास अधिक होती हैं। नो इंट्री लगते ही बेड़ी पुलिया, खोह, लोढ़वारा, गढ़ीवा के पास वाहनों की कतार लग जाती है। इसमें आधे से अधिक वाहन बिना नंबर प्लेट के होते हैं। पुलिस, परिवहन विभाग केवल दो पहिया व ई रिक्शा चालकों का चालान व सीज की कार्रवाई कर अपना कोटा पूरा कर लेते हैं। कार्रवाई न होने से वाहन चालकों के हौसले बुलंद हैं। जबकि शहर के प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं। नो इंट्री प्वाइंट पर पुलिस कर्मियों की तैनाती भी होती है। इसके बाद भी वाहनों पर कार्रवाई नहीं की जाती है। ट्रैफिक चौराहा पर कंट्रोल रूम भी बना है। वह भी शोपीस बना हुआ है।
विज्ञापन

-------
चित्रकूट। खनिज सामग्री लदे वाहनों में जिनमें नंबर नहीं होता जबकि कुछ नंबर न समझ में आए इस लिए गोबर, ग्रीस लगा देते हैं। यह सब वाहन किसी न किसी की कृपा से ही संचालित होेते हैं। इन सबके कोड नंबर होते हैं जिन्हें पास करने वाले अधिकारी बखूबी जानते हैं।ऐसे ही वाहन चालक दुर्घटना होने के बाद आसानी से निकल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन एआरटीओ विवेक शुक्ला ने बताया कि ऐसे ओवरलोड़ वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की गई है। एक माह में 105 ओवरलोड वाहनों का चालान किया गया। 103 ऐसे वाहनों को थाने में बंद कराया गया। 64 लाख से अधिक का राजस्व वसूला गया। आठ लाख बकाया टैक्स वसूला गया है। यातायात प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि जिले से गुजरने वाले बिना नंबर के ऐसे बड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। एक माह में ऐसे 240 वाहनों का चालान कियागया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed