{"_id":"595bd0b04f1c1b72678b45b1","slug":"other-pilgrimage-places-including-dharmanagari","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मनगरी सहित अन्य तीर्थ स्थानों का होगा विकास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मनगरी सहित अन्य तीर्थ स्थानों का होगा विकास
चित्रकूट
Updated Tue, 04 Jul 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
जगमगाता रामघाट व मंदाकिनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। पर्यटन विकास योजना को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में बैठक की गई। जिसमें धर्मनगरी सहित अन्य तीर्थ स्थानों के विकास को लेकर चर्चा की गई।
सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में मड़फ ा दुर्ग पहुंच मार्ग 3.80 किमी,यात्री बेंच, पेयजल और हनुमान धारा मे 1.50 किमी पहुंच मार्ग, सीता रसोई एवं कोटि तीर्थ के लिए (यात्री शेड, पेयजल, बेंच), देवांगना के लिए यात्री शेड, साइट डेवलपमेंट, पहुंच मार्ग, कामदगिरी परिक्रमा मार्ग मे चोपड़ा कुंड का पुनरुद्वार, लेटे हुए हनुमान जी पर शेड, वाटर कूलर, लक्ष्मण पहाड़ी एवं पीली कोठीं,शुलभ प्रसाधन,परिक्रमा साइनेज,सीसीटीवी कंट्रोल रूम, प्राथमिक उपचार सहायता केंद्र, रामघाट में अस्थाई महिला चेजिंग रूम, मंदाकिनी नदी में सहायता चेन,रामघाट का प्रकाशीकरण, बाल्मीकि आश्रम, राजापुर के हनुमान मंदिर,लैना बाबा, परानू बाबा, चर का सोमनाथ मंदिर आदि स्थानों पर होने वाले कार्यों एवं सृदुढ़ीकरण को लेकर चर्चा की गई। पर्यटनों में कवर्ड सहित लाइटें लगाई जाए ताकि बन्दरों से बचाया जा सके। और पीली कोठी व लक्ष्मण पहाड़िया में महिला,पुरुष के अलग-अलग लाइट युक्त शौचालय बनाए जाए। तथा जो भी काम कराए जाए वह समय सीमा के अन्तर्गत कार्यदायी संस्था पूरा कराए। तथा सत्यापन के साथ रिपोर्ट भी प्रस्तुत की जाए। पूर्व में जो भी कार्य हुए हैं उनकी सबकी जांच होनी चाहिए।
जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने कहा कि पयर्टन से संबंधित पूरी सूचना अगली बैठक मे लाने के लिए संबंधित को निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि समय के साथ काम पूरा किया जाए। पयर्टन संबंधित जो कार्य हो रहेे हैं उनकी तत्काल सूची उपलब्ध कराई जाए। बैठक मुख्य विकास अधिकारी जय प्रकाश पांडेय उप जिलाधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।