फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   other

जयशंकर बने शहर कोतवाल, पंकज पहुंचे बहिलपुरवा

Tue, 01 Sep 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
other
चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने जिले के कई थाने व कोतवाली प्रभारियों क्षेत्र मंगलवार को बदल दिये। शहर कोतवाल पंकज पांडेय को बहिलपुरवा प्रभारी बनाया गया है। जबकि बहिलपुरवा के प्रभारी जयशंकर सिंह को कोतवाली का चार्ज दिया गया है। स्वाट टीम प्रभारी रहे श्रवण सिंह को पहाड़ी थानाध्यक्ष बनाकर एसआई मोहम्मद अकरम को स्वाट टीम का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रभार और क्षेत्र बदले गए हैं। रैपुरा थानाध्यक्ष धर्मराज यादव को महिला थाना व पहाड़ी प्रभारी सुशील कुमार शर्मा को रैपुरा का प्रभारी बनाया गया है। सरैंया चौकी प्रभारी तपेश मिश्रा को मऊ थाने का एसएसआई बनाया गया। एसआई विपिन कुमार को
विज्ञापन

मीडिया सेल शिकायत प्रकोष्ठ, रैपुरा के एसएसआई गोपाल कनौजिया को पुलिस लाइन, मऊ के एसएसआई केशरीप्रसाद यादव को रैपुरा थाना, मानिकपुर से एसआई अनिल साहू को चौकी प्रभारी सरैंया, रैपुरा के एसआई शिवकुमार यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

को कोतवाली कर्वी, कोतवाली कर्वी के एसआई शिवपूजन यादव को थाना रैपुरा, पुलिस लाइन से एसआई ज्ञानेंद्र कुमार को सरैंया चौकी, पुलिस लाइन से एसआई इंदल यादव को सीतापुर चौकी, सर्विलांस सेल से संदीप पटेल को पहाड़ी थाना,

बहिलपुरवा थाने के एसआई राधाकृष्ण तिवारी को कर्वी कोतवाली, बहिलपुरवा थाने के एसआई प्रमोद मौर्य को चौकी शिवरामपुर, पुलिस लाइन से एसआई विजयलक्ष्मी की महिला थाने में वापसी की गई है। कोतवाली की एसआई गीता मौर्य को महिला थाना भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed