फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   other

गोशाला व किसान सम्मान निधि योजना में गड़बड़ी करने पर कड़ी कार्रवाई के संकेत

Tue, 01 Sep 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
other
चित्रकूट। डीएम शेषमणि पांडेय ने मंगलवार को सभी विभागों के कामों की समीक्षा बैठक में गोशालाओं के निर्माण में हीलाहवाली, मनरेगा व किसान सम्मान निधि वितरण में लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि गोशाला में गोवंश की मौत पर पशु चिकित्सा अधिकारी को निलंबित कर कार्रवाई कराई जाएगी। किसान सम्मान निधि में उप निदेशक कृषि को फीडिंग में लापरवाही न करने की ताकीद की।
विज्ञापन

सम्मान निधि योजना से वंचित किसानों को लाभ दिलाने के निर्देश दिए। मनरेगा कन्वर्जेंस में वन विभाग व लघु डाल नहर के कार्य शून्य होने पर स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने कहा कि मजदूरों का भुगतान लंबित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने बीडीओ को
विज्ञापन

निर्देश दिए कि सड़कों पर कोई अन्ना गोवंश घूमने न पाए और तत्काल सुरक्षित करें। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से कहा कि जिन गोशाला में काम शुरू हो गया है, उसकी सूची दें। गोशाला में बंद नए पशुओं की टैगिंग कराई जाए। सहभागिता
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना में अभियान चलाकर किसानों को चार-चार गोवंश रखने को प्रेरित किया जाए और उन्हें मनरेगा से काऊ शेड भी दिलाया जाए। सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य को शासन की मंशा के अनुरूप 10 सितंबर तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए। जिन गांवों पर शासकीय जमीन मुहैया नहीं, वहां एसडीएम व्यवस्था कराएं।
उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी उनके ट्वीटर एकाउंट पर एकाउंट बनाकर फालो करें। आईजीआरएस, सीएम हेल्पलाइन, ऑनलाइन संदर्भ, ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल आदि की समीक्षा पर अफसरों को निर्देश दिए कि जो डिफाल्टर व लंबित संदर्भ हैं,

उनका निस्तारण कराएं। अगर जिस विभाग ने डिफाल्टर संदर्भ निस्तारण नहीं किया तो उसका अगस्त का वेतन रोका जाए। जिस कार्यदायी संस्था ने सही कार्य नहीं किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए ब्लैक लिस्ट कराएं। डीएम ने अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिए कि कुछ क्षेत्रों पर विद्युत की समस्याएं अधिक प्राप्त हो रही हैं। इसमें सुधार कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed