फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   OTHER

मनरेगा में कई बने फर्जी जॉबकार्ड हुए फर्जी भुगतान

Sat, 29 Aug 2020 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
OTHER
शिवरामपुर। सदर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत भगनपुर में मनरेगा योजना अंतर्गत कराए गए कामों में ग्रामीणों ने फर्जीवाड़े की शिकायत की है। ग्रामीणों ने बताया कि कई अपात्रों के जॉबकार्ड बनाकर भुगतान कर दिया गया।
विज्ञापन

मुख्यालय पहुंचे भगनपुर के ग्रामीणों ने अपर एसडीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि गांव के मजरा ठर्री निवासी अनुदेशक के पद पर कार्यरत युवक का जॉबकार्ड बनाया गया है। इसी प्रकार नगर पंचायत नयागांव मप्र में संविदा कर्मी का फर्जी जाबकार्ड भरकर मजदूरी का पैसा निकला जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पात्र आधा सैकड़ा मजदूरों अभी तक मजदूरी नहीं दी गई है। आरोप लगाया कि ठर्री में25 अगस्त 2020 को जगदेइया पत्नी रामबहोरी कुशवाहा के खेत के समतलीकरण का पैसा फर्जी तरीके से निकाल लिया गया है जो कि उस खेत में धान की फसल खड़ी है । इसी प्रकार कोठियार नाला में मनरेगा के अंतर्गत खुदाई कराई गई है जिसमें स्टोरेज गड्ढे खुदाए नहीं गए और उनका पैसा निकाल लिया गया है। ग्रामीणों ने पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed