{"_id":"5f47ea238ebc3e0bfa2a63d6","slug":"other-chitrakutt-news-knp5791986177","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो नंबर- 5- पुलिस गिरफ्त में इनामी बदमाश रमेश उर्फ पंकज निषाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो नंबर- 5- पुलिस गिरफ्त में इनामी बदमाश रमेश उर्फ पंकज निषाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानिकपुर (चित्रकूट)। बहिलपुरवा थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह टेकारी गांव के पास जंगल में मुठभेड़ में फतेहपुर जिले के 25 हजार के इनामी और 14 साल से फरार चले बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। 25 मिनट की मुठभेड़ में दोनों ओर से तीन-तीन राउंड फायर हुए। बदमाश के पास पुलिस को एक तमंचा, तीन कारतूस और पांच खोखे मिले हैं। बदमाश पर हत्या, डकैती व लूट के नौ मामले कई थानों में दर्ज हैं।
पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह मुखबिर से किसी बदमाश के जंगल में वारदात की फिराक में घूमने की सूचना मिली। इस पर थाना पुलिस को निर्देश दिए गए। बहिलपुरवा थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने एंटी डकैती व सोशल मीडिया सेल की पुलिस टीम ने जंगल के आसपास सुबह पांच बजे घेराबंदी की। पुलिस को देख बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई देख बदमाश भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने दबोच लिया।
एसपी ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश फतेहपुर जिले के किशुनपुर थाना क्षेत्र का 25 हजार का इनामी रमेश उर्फ पंकज निषाद पुत्र कृष्णपाल निषाद है। एसपी ने बताया कि रमेश चौदह साल से फरार चल रहा था और इस पर नौ मामले दर्ज हैं। थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया कि बदमाश बेहद शातिर है। बदमाश के जिले के कई इनामी डकैतों से भी संबंध रहे हैं, लेकिन किसी गैंग में शामिल नहीं रहा। इस पर मानिकपुर, धारकुंडी, किशुनपुर व सतना थाने में लूट डकैती हत्या और धमकी देने के मामले दर्ज हैं। इसकी कई माह से पुलिस तलाश कर रही थी। कुछ साल से जिले से बाहर रहता था।
विज्ञापन
मुठभेड़ में ये रहे शामिल---
थाना प्रभारी जयश्ंाकर सिंह, दरोगा राधाकृष्ण तिवारी, सोशल मीडिया सेल के मोहम्मद अकरम, आरक्षी नीरज कुमार, प्रदीप द्विवेदी, लाखन सिंह थे।
फोटो परिचय-5- पुलिस गिरफ्त में इनामी बदमाश रमेश उर्फ पंकज निषाद।